spot_img

सबकी यादें धुंधली कर गया धांसू बल्लेबाज ऋतुराज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : धांसू बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड अपने नाम रिकॉर्ड कायम कर गया। सोमवार को ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के उड़ा दिये। एक नो बॉल था। ऋतुराज महाराष्ट्र की तरफ से खेल रहा था। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ऐसा जलवा दिखाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये। ऋतुराज ने कमाल महाराष्ट्र की पारी के 49 वें ओवर में किया। शिवा सिंह के सभी सात गेंदों पर छक्के जमा दिये। इस ओवर में कुल 43 रन बने। ऋतुराज ने 159 बॉल पर 220 रन बनाये। उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

ऋतुराज की पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवा कर 330 रन ठोंके। ऋतुराज पारी की ओपनिंग की थी। बाकी कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जमा सके। अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन की पारी खेली। यूपी के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये। ऐसा भी नहीं है कि ऋतुराज हल्की गेंदबाजी के सामने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। यूपी की टीम में IPL खेल चुके चार गेंदबाज अंकित राजपूत, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और करण शर्मा शामिल थे।

दूसरी बार एक ओवर में 43 रन

लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा मौका है जब एक ओवर में 43 रन बने हैं। इससे पहले 2018-19 में न्यूजीलैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा हुआ था। तब सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के गेंदबाज विलेम लुडिक ने एक ओवर में 43 रन दिए थे। उस ओवर में लुडिक ने दो नो-बॉल फेंकी थी और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के दो बल्लेबाजों जो कार्टर और ब्रेट हैम्पटन ने मिलकर 6 छक्के जमाए थे। उस ओवर में 1 चौका और 1 सिंगल भी बना था।

इसे भी पढ़ें : विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्‍लेबाज

इसे भी पढ़ें :PT Usha : IOA की नई और पहली महिला प्रेसिडेंट

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने का टिप्स दे गये ट्रैफिक SP

इसे भी पढ़ें :Best Honeymoon Destination : शानदार लम्हों के पल का ”स्टेटस” अलग सुकून दे जायेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी

इसे भी पढ़ें : झुकूंगा नहीं, ठोंक डाला तीन सगे भाईयों को…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...