spot_img

दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के एक आलीशान होटल के स्टाफ रूम में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में एक युवती की डेड बॉडी मिली। कोतवाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। लगभग 27 साल की दुलारी कुमारी नाम की यह युवती इसी सनराज होटल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि शुरूआती जांच में इसे सुसाइड केस माना जा रहा है। दुलारी चतरा के सिमलिया थाना क्षेत्र के सेरेनदाग गांव की रहनेवाली थी। बीते करीब 4 साल से इसी होटल में काम कर रही थी। वैसे पुलिस इस बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है कि कहीं यह कुछ और मामला तो नहीं। वैसे पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले में बिल्कुल चुप्पी साधे हुये हैं। यह होटल रांची के कचहरी चौक के पास है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह जब दुलारी कुमारी काम करने के लिये नहीं गई तो होटल के दूसरे स्टाफ उसकी खोज खबर लेनी शुरू कर दी। इसी दरम्यान दुलारी की डेड बॉडी स्टाफ रूम में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। इसके बाद होटल के स्टाफ ने इस बारे में होटल के मैनेजर को सबकुछ बताया। इसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। होटल के कुछ स्टाफ ने पुलिस को बताया कि दुलारी कुमारी बीते 4 सालों से होटल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। उसकी दो शादी हुई थी, दोनों टूट गई थी। इस कारण वो बेहद दुखी और उदास रहा करती थी। पहली शादी वर्ष 2012 में गुमला में कोमल नाम के एक लड़के से हुई थी। यह शादी दो साल बाद टूट गई। इसके बाद उसकी दूसरी शादी विनोद से हुई थी। यह शादी भी टीक नहीं पाई। इसको लेकर दुलारी ने कोर्ट में कंप्लेन केस भी किया था। बीते मंगलवार को ही कोर्ट जाकर केस वापस ले ली थी। चार साल में दो शादी टूट जाने से वो बिल्कुल टूट गई थी। वो अपनी जिंदगी से थक, हार और ऊब सा गई थी।

इसे भी पढ़ें :रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट…

इसे भी पढ़ें :UAE ने पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, निर्देश जारी

इसे भी पढ़ें :हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 29 को रद्द

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों की लगी लॉटरी, ये सामान मिलेगा मुफ्त!

इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख