spot_img

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्‍लेबाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : उभरते युवा बैट्समैन ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ दोहरी संचुरी बनाई। एक ओवर में 7 छक्के लगाए। वे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में किया। शिवा सिंह के इस ओवर में एक गेंद नो बॉल थी। इस तरह यह ओवर सात गेंदों का हुआ और गायकवाड ने सभी सात गेंदों पर छक्के जमा दिए। इस ओवर में कुल 43 रन बने। गायकवाड ने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए।

महाराष्ट्र ने बनाया 330/5 का स्कोर

गायकवाड की इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 330 रन बनाए। गायकवाड ने इस पारी में ओपनिंग की थी। उनके अलावा महाराष्ट्र का कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जमा सका। अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन की पारी खेली। उत्तर प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

UP टीम में IPL खेल चुके 4 गेंदबाज

ऐसा नहीं है कि गायकवाड ने किसी हल्की गेंदबाजी टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस मैच में उतरी UP की टीम में IPL खेल चुके चार गेंदबाज मौजूद थे। इनमें अंकित राजपूत, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और करण शर्मा शामिल हैं।

दूसरी बार एक ओवर में 43 रन

लिस्ट ए क्रिकेट में यह अब तक का दूसरा मौका है, जब एक ओवर में 43 रन बने हैं। इससे पहले 2018-19 में न्यूजीलैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा हुआ था। तब सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के गेंदबाज विलेम लुडिक ने एक ओवर में 43 रन दिए थे।

इसे भी पढ़ें : दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी

इसे भी पढ़ें : झुकूंगा नहीं, ठोंक डाला तीन सगे भाईयों को…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...