spot_img

#Dhanbad : छापेमारी करने Bike से पहुंचे SDM, दुकान में झांका तो रह गए दंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD: SDM सुरेंद्र कुमार ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे गुप्त सूचना के आधार पर राजगंज बाजार स्थित पवन वस्त्रालय में छापेमारी कर दुकान संचालक के पुत्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दुकान का संचालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Read More :हाय राम ये क्‍या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…

70 ग्राहक कर रहे थे खरीदारी

धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान में छापा मारने पहुंचे। दुकान का नजारा चौकाने  वाला था। दुकान में करीब 70 ग्राहक बेधड़क कपड़े की खरीदारी करने में व्यस्त थे। इस दौरान न तो कोई शारीरिक दूरी का पालन कर रहा था और न ही कइयों ने मास्क ही लगा रखा था। इतना ही नहीं ग्राहकों के साथ कई बच्चे भी दुकान में मौजूद थे। सरकार के तमाम गाइडलाइन को धता बताते हुए दुकान संचालक खुलेआम कोरोना को आमंत्रण देता दिखाई दे रहा था।




Read More :BREAKING : उत्तराखंड में प्रकृति की मार, बादल फटने से मची तबाही

आगे से शटर गिराकर फरार हो गया दुकान संचालक

छापेमारी के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसे देख दुकान संचालक पवन अग्रवाल दुकान का शटर आगे से गिरा कर मौके से पीछे के रास्ते से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ दुकान का शटर खुलवाकर दुकान के अंदर घुसे। पुलिस ने दुकान संचालक के पुत्र आकाश अग्रवाल एवं एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

Read More :हाय राम ये क्‍या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…

आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एसडीएम ने बताया कि तोपचांची बीडीओ केके बेसरा जो यहां के इंसिडेंट कमांडर के प्रभार में हैं, की लिखित शिकायत पर धरे गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।



 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...