spot_img

हाय राम ये क्‍या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली 21 साल की Tilly Whitfeld के लिए इन्हीं में से एक ट्यूटोरियल वीडियो देखकर उसे फॉलो करना महंगा पड़ गया। आज के समय में ऑनलाइन कई वीडियोज मौजूद हैं जो लोगों को मेकअप से लेकर कुकिंग करना तक सीखा रहे हैं । जबसे लॉकडाउन लगा है ये ट्यूटोरियल वीडियोज लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन अवेलेबल हर वीडियो आपके काम की हो, ये जरुरी नहीं। 

ऑस्ट्रेलिया की एक सेलिब्रिटी को ऑनलाइन ब्यूटी वीडियो देख कॉपी करना महंगा पड़ गया. ब्यूटी ट्रीटमेंट का महिला पर रिएक्शन हो गया जिसके बाद थोड़े समय के लिए वो अंधी हो गई और उसे अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ गया.

वीडियो देखकर उसे कॉपी करते ही महिला का चेहरा जल गया और रिएक्शन के बाद थोड़ी देर के लिए टिली अंधी भी हो गई. टिली ने लोगों को अवेयर करने के लिए अपनी स्टोरी शेयर की है.

इंस्टाग्राम पर टिली ने अपनी कई फोटोज डाली. इनमें उसका चेहरा बुरी तरह झुलसा नजर आ रहा है. टिली ने टिकटोक पर एक ब्यूटी वीडियो देखा और उसे कॉपी कर बैठी.

इससे टिली का चेहरा झुलस गया. टिली को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया. उसने बताया कि चेहरे पर जलन के साथ ही साथ उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी.

अपनी स्टोरी के जरिए टिली ने बताया कि लोगों को उनकी तरह ऑनलाइन वीडियो देखकर कॉपी नहीं करना चाहिए. इसका अंजाम काफी भयावह भी हो सकता है.

टिली ने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि अगर आप किसी तरह के ब्यूटी प्रोसीजर को फॉलो करना चाहते हैं तो उसके लिए एक्सपर्ट्स की राय लें. ना कि खुद ही कुछ भी चेहरे पर लगा लें.

बता दें कि टिली ने ऑस्ट्रेलियन बिग ब्रदर में काम किया है. उन्होंने इस शो में आने से दो हफ्ते पहले ही ऑनलाइन वीडियो देखा था और इसे कॉपी करते ही उनका चेहरा जल गया था.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...