Kohramlive desk : एक बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। प्रकृति ने एक बार फिर से अपना भयावह रूप दिखाया। देवप्रयाग में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश हुई जो हर तरफ तबाही का मंजर छोड़ गया। बादल फटने की वजह से ITI की बिल्डिंग ढह गई है. इस इलाके में स्थित कई दुकानें भी ध्वस्त हो गई हैं।
इससे पहले 3 मई को उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने की खबर सामने आई थी. रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से फ़ोन पर जानकारी ली और उन्हें प्रभावितों को तुरंत राहत और सहायता राशि देने के निर्देश दिया।
दोनों जिलाधिकारियों को स्थिति पर लगातार नज़र रखने को कहा गया. इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, एनएच व बीआरओ को आदेश दिए गए कि जो मार्ग बंद हो गए हों उन्हें तत्काल खुलवाया जाये ताकि जनता को परेशानी न हो।
Read More :हाय राम ये क्या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…
Read More :रांची पैथोलॉजी सेंटर में 17 मई से शुरू होगा OPD, डॉ रवि सहित कई डॉक्टर्स देंगे सेवा






