DHANBAD : गैंगस्टर प्रिंस खान के घर को आज यानी रविवार को धनबाद पुलिस ने कुर्क कर लिया। उसका घर धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर के कमर मखदुमी रोड में है। 4 थानों की पुलिस उसके घर को कुर्क करने पहुंची थी। उसके घर के एक-एक सामान को कुर्क कर लिया गया। वहीं उसके घर से नोट गिनने वाली एक मशीन और एक चाकू भी मिला है। कुर्की करने गई टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सोशल मीडिया में दहाड़ने और चिंघारने वाला प्रिंस खान राज्य से बाहर कहीं कोने में दुबक छुप गया है। उसके खिलाफ धनबाद के कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है। हाल में धनबाद में हुये कुछ हत्या और बड़ी वारदातों में प्रिंस खान का नाम उछलकर सामने आया। उसके जिस घर को आज कुर्क किया गया, उसमें रखे सामान प्रिंस खान के हैं और यह सबकुछ उसने गलत तरीके से पाया है। इधर खुद को प्रिंस खान की मां का अधिवक्ता बताने वाले उदय कुमार भट्ट ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई असंवैधानिक है। प्रिंस की मां कई साल पहले ही अपने बेटा से नाता तोड़ चुकी है। वह कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल भी कर चुकी है। वहीं प्रिंस की पत्नी तलाक की अर्जी कोर्ट में दे चुकी है।
प्रिंस से इस परिवार का नाता टूट चुका है। प्रिंस दोषी है, तो सजा उसे मिलनी चाहिए, न कि उससे रिश्ता खत्म कर चुके उसके परिवार को। मोस्ट वांटेड प्रिंस खान की तलाश पिछले कई साल से पुलिस कर रही है। फरारी के दरम्यान प्रिंस खान कई बार सोशल मीडिया के जरिये अपने दुश्मनों और प्रशासन को ललकार कर खुली चुनौती देने की जुर्ररत दिखायी है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्रिंस खान कई बार अपना फोटो भी वायरल कर चुका है। वासेपुर के डॉन फहीम खान को वह अपना जानी दुश्मन मानता है। पहले वह फहीम के इशारे पर ही काम करता था। वह रिश्ते में फहीम का भगीना है। गिरोह की कमान नहीं मिलने से खफा प्रिंस बागी हो गया और अब खुलेआम चुनौती देते फिर रहा है कि वह जेल में बंद फहीम और उसके आदमियों को चुन-चुनकर मारेगा। वहीं धनबाद पुलिस का कहना है कि प्रिंस और उसके गिरोह के गुंडागर्दी का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…
इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो












