spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Dhanbad : घनुडीह लोडिंग प्‍वाइंट बंद होने से 500 ट्रक लोडर मजदूर बेरोजगार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD : झामुमो की महानगर कमेटी धनबाद के संयुक्त सचिव राधेश्याम बाल्मीकि के नेतृत्व में घनुडीह लोडिंग प्‍वाइंट के ट्रक लोडर मजदूरों ने मोहरिबांध के समीप अपनी बात विस्‍तार से रखी। मौक पर राधेश्‍याम बाल्मीकि ने कहा कि महाप्रबंधक बस्ताकोला द्वारा घनुडीह परियोजना को केओसीपी में मर्ज करने से घनुडीह के 500 ट्रक लोडर मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने समक्ष भुखमरी के हालात हैं। घनुडीह के कोयला से गोलकडीह डंप के मजदूर से दुगुना लाभ मिल रहा है। सैकड़ों एकड़ जमीन व मशीन केओसीपी को हस्तांतरित कर दी गई।  इससे घनुडीह के लोडिंग प्‍वाइंट को भी केओसीपी एनसी पेच पार्ट टू परियोजना के उत्खनन क्षेत्र में चला गया।

Read More : #Palamu : मनातू बीडीओ से TPC के नाम पर मांगी लेवी, मोबाइल पर इतने बार किया फोन

चक्‍का जाम करेंगे मजदूर

प्रबंधन ने घनुडीह ट्रक लोडर मजदूरों से वादा किया था कि नया जगह से कोयला निकलने पर ट्रक लोडिंग के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन सभी मजदूर वर्षो बाद भी ठगा महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि मजदूरों के पास तत्कालीन डीसी सुधीर कुमार द्वारा जारी परिचय पत्र भी है। मजदूर अपनी समस्या को लेकर झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो से भी मिले थे। विधायक ने  डीसी को समस्या की जानकारी दी थी। डीसी ने झरिया सीओ को वस्तुस्थिति की रिपोर्ट देने को कहा,लेकिन लोकडाउन लगने के बाद कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही है। मजदूरों की समस्‍या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बस्ताकोला क्षेत्र का चक्का जाम करेंगे। मौके पर सिकंदर मंडल ,नंदू भुइया, भगवानदास मंडल, महेश महतो, किशोरी रविदास, दीपक साव, सतनारायण आदि मौजूद थे।

Read More :प्रभारी के दुर्यव्यवहार को लेकर पत्रकारों ने किया झरिया थाने का बहिष्‍कार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तस्करों का तांडव, ब’म-गो’लियों से दहला बहियारडीह

Dhanbad : धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित बहियारडीह...

शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें

Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को जो हुआ, उसने...

NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…

Dhanbad : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना संजोये...

5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र से एक...

खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला...