spot_img
spot_img

थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर पत्रकारों ने किया झरिया थाने का बहिष्‍कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • किसी भी मामले में सीनियर एसपी, सिटी एसपी और एसडीपीओ से करेंगे बात 

DHANBAD : झरिया थाना प्रभारी पंकज झा के व्यवहार से आक्रोशित झरिया के पत्रकारों ने थाने के बहिष्कार का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वे समाचार संकलन करेंगे, लेकिन इस संबंध में जानकारी सीनियर एसपी, सिटी एसपी और एसडीपीओ से लेंगे। थाना किसी भी हाल में नहीं जाएंगे। झरिया पुलिस के रवैये के खिलाफ पत्राकार गोलबंद हो गए हैं। गुरुवार को झरिया के वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य पत्रकारों का सामूहिक रूप से नेतृत्व कर रहे झरिया प्रेस कलब के सचिव शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि किसी भी पत्रकार पर किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाता हैं। उन्हे अपना पक्ष भी नहीं रखने दिया जाता है।

Read More : #Palamu : मनातू बीडीओ से TPC के नाम पर मांगी लेवी, मोबाइल पर इतने बार किया फोन

आनन-फानन में नागेश सिंह को भेजा गया जेल

यहां याद दिला दें कि झरिया के वरिष्ठ पत्रकार नागेश सिंह को जेल भेज दिया गया था। पत्रकारों ने कहा कि ऐसी कौन सी वजह थी कि थाना प्रभारी ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर नागेश सिंह को जेल भेज दिया। झारखंड के 35 पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब झरिया से लगातार कैंडल मार्च निकाल काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के कारण झरिया पुलिस नाराज थी। बार-बार कहा जाता था कि पत्रकारों को जेल भेजने में जरा सी भी संकोच नहीं होगा। ऐसी परिस्थिति में समाचार संकलन करना बड़ा कठिन हो रहा था।

Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन

कई बिंदुओं पर आज प्रेस क्लब झरिया में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण वर्तमान ने की। बैठक में पत्रकार अंकित झा, रोबिन दत्ता, जॉन मिर्ज़ा मनोज शर्मा, सुजीत कुमार, मो एकराम, सन्नी शर्मा सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।

Read More : किवी के बारे में रोचक बातें | Kiwi fruit facts in hindi

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...