spot_img
spot_img
spot_img

#Palamu : मनातू बीडीओ से TPC के नाम पर मांगी लेवी, मोबाइल पर इतने बार किया फोन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : पलामू के नक्सल प्रभावित मनातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी ब्‍लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) नित्यानन्द दास से नक्सली संगठन टीपीसी के नाम पर लेवी मांगी गई है। इसके लिए मोबाइल से उन्‍हें छह बार फोन किया गया है। इस घटना के बाद से BDO नित्यानंद डरे हुए हैं। इस संबंध में उन्होंने मनातू थाना में FIR दर्ज कराई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है। यह देखा जा रहा है कि फोन करने वाला टीपीसी नक्सली है या कोई आपराधिक तत्व है। उग्रवादी द्वारा फोन किए जाने की घटना की जानकारी डीसी शशिरंजन को बीडीओ ने दी है।

Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन

दो दिन में छह बार फोन

BDO को बुधवार की सुबह 10:14 बजे फोन आया। आवाज़ स्पष्ट नहीं मिलने पर फोन काट कर 10:15 बजे दुबारा कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टीपीसी का नगीना जी बताया और संगठन चलाने के लिए पैसे की डिमांड की। इस पर BDO ने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कह कर फोन काट दिया। शाम में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद गुरुवार को चार बार BDO के फोन पर उसी नंबर से फोन आया। दोपहर 12 :12 बजे, 12:14 बजे, 12:16 बजे और 12:17 बजे फोन आया।

Read More : तालाब से मिला बुजुर्ग का शव, हत्या कर फेंके जाने की जताई जा रही आशंका

फोन करने वाले ने लेवी की राशि नहीं बताई

इस दौरान करीब दो मिनट BDO की बात फोन करने वाले से हुई। फोन करने वाले ने कहा- कल बात हुई थी, पैसा कब दोगे। पूरे मामले में एक बात यह भी है कि टीपीसी के नाम पर फोन करने वाले ने BDO को लेवी की राशि नहीं बताई। फोन कर यही कहता रहा कि संगठन चलाने के लिए खर्चा चाहिए। मालूम हो कि BDO नित्यानंद ने 19 अप्रैल को मनातू BDO का पदभार लिया है।

Read More : जमशेदपुर से धनबाद जेल लाया गया गैंगस्‍टर सुजीत, चला रहा था रंगदारी का…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...