spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड की सुरक्षा पर ‘DGP साहब’ टाइट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की धरती पर तैनात हर बूट, हर बंदूक और हर प्रहरी के लिये आज का दिन एक नई उम्मीद लेकर आया। राज्य के DGP अनुराग गुप्ता ने JAP, IRB, SISF, और SIRB जैसी तमाम पुलिस इकाइयों की गहराई से समीक्षा की। उद्देश्य साफ था — सुरक्षा व्यवस्था चुस्त हो, और जवानों की जिंदगी बेहतर। DGP का संदेश साफ था कि झारखंड के जवान सिर्फ सीमायें नहीं संभालते, वे हमारे भरोसे की डोर भी थामे रहते हैं। जवानों की तकलीफ अब बर्दाश्त नहीं। DGP अनुराग गुप्ता ने अपने मातहत अधिकारियों को यह साफ निर्देश दिया कि हर IG और DIG अपने क्षेत्र की कंपनियों का नियमित निरीक्षण करें। वाहिनियों के प्रमुख अधिकारी खुद अपने बल का समय-समय पर जायजा लें। बल की कमी हो तो फोरन पूर्ति कराई जाये। अनुशासन रहे – यही हर वाहिनी की पहली पहचान हो। वाहनों की स्थिति ठीक हो, समय पर आवंटन का सुझाव दिया जाये। जवानों के भोजन, आवास और जरूरतों में कोई कोताही नहीं चलेगी। प्रोन्नति और वेतनवृद्धि जैसी सुविधायें समय पर मिलें – यह हर अधिकारी की जिम्मेदारी है। बैठक में ADG अभियान डॉ. संजय आनंदराव लाठकर, ADG (प्रशिक्षण) सुमन गुप्ता, IG (ऑपरेशन) अमोल वेणुकांत होमकर, रांची प्रक्षेत्र के IG अखिलेश कुमार झा, IG (प्रशिक्षण) ए विजयालक्ष्मी, IG (मानवाधिकार) पटेल मयूर एवं झारखंड जगुआर के IG अनूप बिरथरे मौजूद थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कई जिलों के क्षेत्रीय IG और DIG जुड़े।

इसे भी पढ़ें :वाइपर सांप से भी खतरनाक ”जहर” निकला पत्नी का…

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ के पतरातू में ताबड़तोड़ फा’यरिंग

इसे भी पढ़ें :चौपारण में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में चार बच्चों की मौ’त, जिम्मेदार कौन… जानें

इसे भी पढ़ें :पार्टी दफ्तर में जोरदार हुआ स्वागत, क्या बोले CM हेमंत… जानें

इसे भी पढ़ें :धोनी के इस वायरल वीडियो ने बढ़ा दी फैंस की चिंता… देखें

इसे भी पढ़ें :चौपारण में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...