kohramlive Desk : अगर आप बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं तो आप SIP से अलग SWP यानी सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान पर विचार कर सकते हैं। इसमें आपको हर महीने पेंशन के रूप में रकम मिलेगी। इसके तहत आप 20 साल तक हर महीने 5 हजार रुपये की मंथली एसआईपी करते हैं, तो आपको हर महीने 35 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकती है।
क्या है सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान
सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) एक ऐसा निवेश है जिसके तहत निवेश को एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम से वापस मिलती है। इसमें निवेशक खुद यह तय करता है कि उसे कितने समय में कितना पैसा निकालना है। SWP के तहत आप अपना पैसा रोजाना, वीकली, मंथली, तिमाही, 6 महीन पर या सालाना आधार पर निकाल सकते हैं।
समझें 20 साल सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)
मंथली SIP 5000 रुपये
अवधि 20 साल
अनुमानित रिटर्न 12 परसेंट
कुल वैल्यू 50 लाख रुपये
अब इससे अधिक मुनाफे के लिए आप SWP के लिए इस 50 लाख रुपये को अलग अलग स्कीम्स में डाल दें। अनुमानित रिटर्न 8.5 परसेंट है तो इस आधार पर आपको मंथली 35 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलेंगे। आइए देखते हैं कैसे।
20 साल की SWP
अलग-अलग स्कीम में निवेश 50 लाख रुपये
अनुमानित रिटर्न 8.5 परसेंट
सालाना रिटर्न 4.25 लाख रुपये
मंथली रिटर्न 4.25 लाख/12= 35417 रुपये।
जानिए SWP के क्या हैं फायदे
– SWP का सबसे बड़ा फायदा है कि ये एक रेगुलर निकासी है।
– इसके जरिये स्कीम से यूनिटों का रिडम्पशन होता है।
– इसमें अगर तय समय बाद सरप्लस पैसा होता है तो वह आपको मिल जाता है।
– इसके अलावा इसमें वैसे ही टैक्स लगेगा जैसा इक्विटी और डेट फंड के मामले में लगता है।
– इसके तहत जहां होल्डिंग की अवधि 12 महीने से ज्यादा नहीं है, वहां निवेशकों को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स देना होगा।
– इसके तहत आप अगर किसी स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो उसमें एसडब्लूपी विकल्प को भी एक्टिवेट कर सकते हैं।
Read More : अब ट्रेन में बच्चों के सोने का No Tension, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा
Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई
Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या
Read More : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager
Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान
Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता
Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार








