Bihar : बिहार के नालंदा में देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस हमले में घायल प्रॉपर्टी डीलर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के धमौली नहर रोड की बताई जा रही है।
कैसे हुई घटना
- घायल की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी 45 साल के राजीव कुमार के रूप में हुई है।
- सूत्रों के मुताबिक, वह इस्लामपुर में एक नवनिर्मित मकान की साइट देखने गये थे।
- घर लौटने के दौरान धमौली नहर रोड पर घात लगाये बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
- वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।
- हमले में राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।
- गोली उनकी पीठ में लगी है।
- स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
- प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
- फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
- हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि रात 9:15 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी।
- पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लिया।
- डीआईओ और फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाये जा रहे हैं।
- तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
- घटना के बाद परिजनों में गुस्सा और चिंता का माहौल है।
- हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
- पुलिस आपसी रंजिश, कारोबार और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : NEET-UG 2026 की नई तारीख का ऐलान, इस रोज होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : बिहार में कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिये बनेंगे नये नियम…
इसे भी पढ़ें : कोलकाता के DCP गिरफ्तार, वर्दी पर लगा वसूली का दाग…







