120 मरीजों की हुई जांच, दवा का भी किया गया वितरण
रांची : डेंटल कॉस्मो क्राफ्ट हिनू रांची के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नि:शुल्क दंत एवं त्वचा रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ धर्मवीर सिंह, डॉक्टर आकांक्षा चौधरी और डॉक्टर स्वाति ने सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे दिन तक लगभग 120 मरीजों की जांच की और जरूरतमंद लोगों के बीच दवा का वितरण भी किया। गरिमा पॉजिटिव फाउंडेशन की तरफ से सोहिनी रॉय और सूरज ने तीनों डॉक्टरों को सम्मानित किया।
Read More : जेल जायेंगे खेसारी लाल यादव! जानिए क्या है मामला …

श्री साहित्य कुंज, रांची की संस्थापिका मनीषा सहाय सुमन ने डॉक्टर आकांक्षा चौधरी को “नीलांबरा” नाम की कविता संग्रह भेंट की। जांच शिविर में मनीषा सहाय सुमन, संध्या चौधरी उर्वशी, डॉ सुषमा केरकेट्टा समाज सेविका, लोकृती गुप्ता, अंजू बरवा व प्रतिभा सिन्हा जैसी समाज की कई विशिष्ट महिलाएं उपस्थित थीं। जिन्हें डेंटल कॉस्मो क्राफ्ट की तरफ से 50 पौधे देकर सम्मानित किया गया। शिविर में 5 महीने के छोटे बच्चे किशु से लेकर 84 साल के बुजुर्ग के ठाकुर समेत कई मरीज लाभान्वित हुए।

Read More : पैसे लेकर नहीं किया जमीन का म्यूटेशन, तो दे दी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा








