spot_img

बकाया वेतन को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन, कंपनी समर्थकों के साथ नोकझोंक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर खूब मचा बवाल। कंपनी समर्थक और बच्‍चा गुट के समर्थक आमने-सामने। दोनों में खूब हुई नोक-झोंक। बच्चा गुट के अजय पासवान और राजकुमार सिंह ने कंपनी प्रबंधन कुम्भनाथ सिंह पर काम चालू कराने के लिए गुंडा लाने का आरोप लगाया। जिसे कंपनी प्रबंधन ने गलत बताया। यह पूरा घटनाक्रम लोदना क्षेत्र के 9 नंबर साइडिंग की है।

Read More : दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को भूना, देखें वीडियो

Read More : KohramLive Impact : बेडरूम में घुसने वाला दारोगा बाबू Suspend

बच्चा गुट के अजय एवं राज कुमार ने बताया कि तीन मजदूर विकास कुमार पासवान, विनोद प्रसाद और विक्‍की पासवान को पिछले 6 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कंपनी के साथ आपसी सहमति के बाद यह लोग काम कर रहे थे। वेतन नहीं मिल रहा था। उसी को लेकर काम बंद कराया गया था। कंपनी के कुंभनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह और संतोष सिंह दर्जनों मजदूर के साथ साइडिंग पहुंचे और जबरन काम चालू कराने का प्रयास किया। जिस वजह से नोक-झोंक हुई। बच्‍चा गुट ने कहा कि कंपनी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। घटना के बाद सभी मजदूरों को वार्ता के लिए कैंप बुलाया गया। वार्ता में वेतन देन पर सहमति होने के बाद काम चालू किया गया। विरोध करने वालों में असलम खान, विनोद प्रसाद, उपेंद्र पासवान, दिनेश पासवान, प्रदीप पासवान, हसमुद्दीन अंसारी, दिनेश पासवान, विद्यासागर,  गौतम बाउरी, ईश्वर रविदास और प्रदीप पासवान शामिल थे।

Read More :कर्नल के घर सेंधमारी…

Read More :बरातियों से भरी CAR और TRUCK में भीषण टक्कर…

Read More :Dubai से आए तस्‍कर से इतने लाख का सोना जब्‍त

Read More :दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को भूना, देखें वीडियो

Read More :भुज द प्राइड ऑफ इंड‍िया का ट्रेलर र‍िलीज

Read More :Nora Fatehi ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया ग्लैमरस फिगर

Read More :दो बाइक में जोरदार टक्कर, एक जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...