Jamshedpur : यौन शोषण और अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर रवि रंजन को Suspend कर दिया गया। Suspend करने की यह कार्रवाई जमशेदपुर के एसएसपी डॉ तमिल वानन द्वारा की गई। सब इंस्पेक्टर रवि रंजन जमशेदपुर के बिरसानगर थाने में पदस्थापित था। रवि पर इल्जाम है कि उन्होंने फेसबुक पर एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया। एक रोज रात में चुपके से विवाहिता कनिका के बेडरूम में घुस गया। उस रात दरोगा रवि ने कनिका के साथ देह से देह का रिश्ता कायम किया। बाद में कनिका की मांग में सिंदूर डाल उसे अपनी पत्नी बनाया।
अचानक कनिका को सताने का दौर शुरू हो गया। उसे गंदी गंदी गालियां दी जाने लगी। फिर कनिका को छोड़ दूसरी लड़की से शादी कर ली। धोखा, दगा और फरेब की शिकार कनिका ने जमशेदपुर की महिला थाना में दरोगा रवि रंजन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अनुसंधान में दरोगा पर लगे इल्जाम सही पाए गये। कोहराम लाइव ने इस खबर को बड़ी प्रमुखता से दिखाया था, जिसका असर आज हुआ.. सुनें क्या बोले जमशेदपुर के एसएसपी और पीड़िता कनिका…
इसे भी पढें : कंपाउंडर ने डॉक्टर की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर…
इसे भी पढें : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
क्या था पूरा मामला, यहां पढ़ें
साल 2020, सितंबर का महीना, फेसबुक पर आये एक फ्रेंड रिक्वेस्ट को कनिका ने एक्सेप्ट किया। लिखा था, “कहां से हो। डीपी में लगा फोटो तेरा ओरिजनल है क्या?” कनिका बिना रूके फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले का प्रोफाइल देखा। नाम लिखा था रवि रंजन कुमार पुलिस सब इंस्पेक्टर जमशेदपुर। एक बच्चे की मां कनिका ने रिक्वेस्ट कबूल कर लिया। उस दिन कनिका ने जवाब क्या दिया, उसके लिए यह गहरा घाव बन गया। चैटिंग शुरू हो गई। बिना देखे फेसबुकिया प्यार भी हो गया। कनिका की मानें तो एक रात चुपके से दारोगा बाबू उसके Bedroom तक घुस आये। लाख मना करते रहे, पर वह नहीं सुना और मेरे साथ देह के देह का रिश्ता कायम कर लिया। दारोगा ने कनिका को अपने गले का हार बनाने का वादा किया। कनिका भी झांसे में आ गई। दारोगा के मजबूर करने पर कनिका ने कोर्ट में तलाक की अर्जी तक दे दी। पति समझाता-बुझाता रहा। जालिम दुनिया का आईना तक दिखाया। धोखा, दगा और फरेबी के कई किस्से भी सुना गए, पNर प्यार में दिवानी कनिका एक नहीं सुनी और दारोगा बाबू की बनकर रह गई।
दारोगा का घर में आना-जाना तक शुरू हो गया। कनिका की बहन की शादी तक में शरीक हुआ। इस बीच बहरागोड़ा थाना से बिरसानगर थाना तबादला हो गया दारोगा बाबू का। कनिका को करीब डेढ़ महीने तक बिरसानगर में मधु अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में पत्नी की तरह रखा। अप्राकृतिक यौनाचार तक किया। कनिका गर्भवती हो गई। इल्जाम है कि अपनी मां के कहने पर दारोगा बाबू ने इसी साल 15 फरवरी को उसका गर्भपात तक करा दिया। इससे पहले बीते साल 1 नवंबर को दारोगा बाबू ने गोलपहाड़ी मंदिर में कनिका की मांग सिंदूर से भर दिया। अचानक दारोगा बाबू का बर्ताव बदल गया। कनिका को गंदी-गंदी गालियां सुननी पड़ी। प्यार में छली गई कनिका 8 जुलाई 2021 को महिला थाना जमशेदपुर में FIR दर्ज कराई। इसी साल 29 जून को दारोगा बाबू अचानक गायब हो गये। कनिका का दावा है कि दारोगा रवि रंजन ने एक यूट्यूबर लड़की से शादी कर ली। यह शादी 2 जुलाई को बिहार के वैशाली में हुई। इधर जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की। जांच में कनिका के इल्जाम सही निकले। डीएसपी ने नये दूल्हा बने दारोगा बाबू की गिरफ्तारी के आदेश दे दिये हैं।
इसे भी पढें : 100 नंबर डायल कर खुद को बचा ली सोनम, देखें EXCLUSIVE वीडियो
इसे भी पढें : ‘बिकना बंद करो सरकारी बाबू’… नगड़ी सीओ के खिलाफ जनाक्रोश उबाल पर
इसे भी पढें :गोली मारकर युवक की हत्या…














