RANCHI : जमीन कारोबारी अल्ताफ को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया । कार सवार अल्ताफ को लगभग 10 गोलियां मारी गयी। यह दुस्साहसिक वारदात दिन के 11 बजकर 17 मिनट के करीब हुई। डोरंडा थाना क्षेत्र के फन सिनेमा हॉल हिनू के पास घटना को अंजाम दिया गया। कहते हैं अलग अलग दो बाइक पर सवार शूटरों ने यह कोहराम मचाया। मारा गया अल्ताफ डोरंडा के रिसालदार नगर में रहता था। कुछ माह पहले वह अपने परिवार के साथ नगड़ी में जाकर रहने लगा था। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं।
1 जुलाई को अल्ताफ ने डोरंडा थाना अली खां, रिजवान खां समेत 8-10 लोगों के खिलाफ मारपीट करने और गोली चलाने के संबंध में आवेदन दिया था। अल्ताफ ने अपने आवेदन में बताया था कि अली खां और रिजवान खां ने उनकी जमीन पर हो रहे काम को रूकवा दिया था। साथ ही रंगदारी में 2 लाख रूपये की मांग की थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
अल्ताफ के पिता मुर्गा बेचने के कारोबार से जुड़े है। अल्ताफ के मारे जाने के फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जनाक्रोश उबाल पर आ गया। बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर अल्ताफ की जान लेने वाले डोरंडा की ओर भागे। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सौरभ कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना किया। वही मारे गए अल्ताफ के परिजनों से फीडबैक लेने में जुटे थे। सिटी एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कुछ दिन पहले अल्ताफ का झगड़ा रिजवान के साथ हुआ था।
रिजवान डोरंडा के ही मनीटोला बस्ती में रहता है। झगड़े का कारण एक जमीन है। यह जमीन डोरंडा के गौस नगर में है। रिजवान की पत्नी जमीला खातून पार्षद है। डोरंडा के कुछ बाशिंदों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले अल्ताफ और रिजवान के गुटों में जमकर मारधाड़ हुई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज डोरंडा पुलिस ने निकाला था। मारधाड़ में शामिल लड़कों का चेहरा फुटेज में कैद है। इसके बाद से दोनों में तनातनी चल रही थी। पुलिस रिजवान की खोज में जुट गई है। अल्ताफ बिरसा चौक से हिनू की तरफ आ रहा था, वही बाइक सवार शूटर पीछे पीछे। इधर डोरंडा से भी कुछ संदिग्ध चेहरे को देखा गया।
इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष : अब रईसों का नया ठिकाना
इसे भी पढ़ें : 12 सितंबर से NEET (UG) परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 50 की मौत
इसे भी पढ़ें : Music Lovers और Gamers के लिए जबरदस्त Headphone, जानें फीचर्स
इसे भी पढ़ें : बारातियों से भरी वैन में Truck ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत…
इसे भी पढ़ें : Kidnap हुई 13 साल की छात्रा, किसी फिरोज को बताया Kidnapper
इसे भी पढ़ें : इस शहर में बसने के लिए मिल रहे हैं 25 लाख
इसे भी पढ़ें : गड्ढे में डूबकर मां और चार बच्चों की मौत
इसे भी पढ़ें : पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन की ‘Mimi’ का…
इसे भी पढ़ें : दिलप्रीत ढिल्लों का नया Punjabi song ‘शाइनिंग कोका’,…












