महुआडांड़ (लातेहार): महुआडांड़ में लोगों द्वारा भोजन के अधिकार अभियान के समर्थन में हाथों में पोस्टर लेकर इस अभियान का समर्थन किया। महुआडांड़ में नरेगा सहायता केंद्र की ओर से भोजन, काम और स्वास्थ्य की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कई गांवों के लोग अपने हाथों में पोस्टर लेकर सड़क में घंटों डटे रहे। इस कोरोना महामारी में लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार से भोजन, काम और स्वास्थ्य की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य अफसाना, दिव्य प्रकाश, इग्नेशिया, अलबिना, अलवीना, सभिलनाथ पैकरा, नन्हकू सिंह, पवन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
Read More : खून किया चाचा, इल्जाम लेने को कहा भतीजे को : रूही
Read More : Breaking : PLFI के 4 उग्रवादी धराये, बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम








