Ranchi : रांची पुलिस ने PLFI के 4 उग्रवादियों को पकड़ा है। उग्रवादियों की गिरफ्तारी खरसीदाग इलाके के बायो डायवर्सिटी पार्क के पास से हुई है। पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है। उग्रवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की है।
Read More : 6th #JPSC परीक्षा को लेकर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, मेरिट लिस्ट को किया रद्द
Read More : सास और साली से महापाप, एक को कुल्हाड़ी से काट डाला, नहीं मिली लाश
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर कुंवर उरांव अपने दस्ते के साथ नामकुम के खरसीदाग इलाके में है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसएसपी ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को धर दबोचा। उग्रवादियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।














