Kohramlive Desk : न्योता देकर बारात नहीं ले जाने वाले दूल्हे दोस्त रवि को 50 लाख रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उसके जिगरी दोस्त चंद्रशेखर ने भेजा है। यह नोटिस एक वकील के जरिये भेजा गया है। बारात नहीं ले जाने को दोस्त ने अपना घोर अपमान समझा। वह इस कदर टेंशन में आ गया कि सुसाइड तक कर लेने की बात सोचने लगा। उसने अपने दूल्हे दोस्त पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाते हुये 50 लाख रुपये के मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया। बारात नहीं जाने से आहत और मर्माहत दोस्त के वकील के अनुसार चंद्रशेखर ने जब अपने दोस्त रवि को फोन किया तो उसने कहा कि वह तो बारात लेकर निकल गया है, अब आपलोगों को बारात आने की कोई जरूरत नहीं है। आप लोग अपने घर निकल जाओ। इसपर चंद्रशेखर बहुत टेंशन में आ गया। वह इस अपमान को सहन नहीं कर पा रहा था। वकील के अनुसार इस अपमान से आहत चंद्रशेखर ने खुद को मिटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। उसे इंसाफ दिलाने का भरोसा देकर सुसाइड करने से रोका गया। अपमानित होने के बाद उसने जब अपने दोस्त को फोन किया तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण उसे मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 3 दिनों के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। यह मामला हरिद्वार से उछलकर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें
इसे भी पढ़ें : President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने फाइल किया नॉमिनेशन, ये दिग्ग्ज नेता बने प्रस्तावक
इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम ने लातेहार में बांटे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, बोले- किसानों का सुरक्षा कवच है केसीसी
इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे का बर्थडे देवघर में, वकील साहब लौटे तो गजब हो गया…










