Kohramlive : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दायर मानहानि के केस पर आज सुनवाई हुई। यह सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की अदालत में हुई। अदालत को बताया गया कि क्रिकेटर धोनी के बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने मानहानि की याचिका दायर की है। इसपर अदालत ने कहा कि दायर याचिका पर सुनवाई या दूसरी जानकारी लेने से पहले MS धोनी को बतायें कि उनपर उनके बिजनेस पार्टनर ने मानहानि का केस किया है। धोनी को केस की जानकारी देना उचित है। केस की जानकारी ईमेल के जरिए भेजने का आदेश दिया गया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।
इससे पहले धोनी ने आरका स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया है। वहीं, मिहिर और सौम्या ने अपनी याचिका में कहा है कि MS धोनी की ओर से जो बयान दिए जा रहे हैं, वह अपमानजनक है। उसे रोका जाये। वहीं मिहिर ने अपनी याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरों को हटाने का अनुरोध भी हाईकोर्ट से किया है।
इसे भी पढ़ें : एक-दूजे के हो गये 101 जोड़े, ई-रिक्शा पर निकली बारात… जानें
इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में शीतलहर और बारिश…
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…
इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें










