गली में घुसते ही महिला के साथ कर गये कांड, अब दोनों जेल में…

Date:

spot_img
spot_img

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, गलाया हुआ सोना और सोना पिघलाने का उपकरण भी बरामद किया है।

घर लौट रही महिला को बनाया था निशाना

सिल्ली DSP ने मीडिया को बताया कि 9 मई 2026 को मास्टर कॉलोनी, दड़दाग निवासी बुजुर्ग महिला बीणा देवी घरेलू सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-20 से गली में घुसते वक्त काले रंग की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और रामगढ़ की ओर फरार हो गये।

तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

घटना के बाद SSP के निर्देश पर ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन किया।

19-19 साल के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में संदीप करमाली (19) और अरुण करमाली (19), दोनों निवासी बरटोला हुन्दुर, थाना पिठौरिया को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक (JH 01GJ 6414), करीब 7 ग्राम गलाया हुआ सोना और गोल्ड फ्लेम स्प्रे बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

छापेमारी दल में थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नितीश कुमार, सतीश कुमार, रंजीत कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक हेमंत यादव और आरक्षी रघुवंश यादव शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : तस्करों का तांडव, ब’म-गो’लियों से दहला बहियारडीह

इसे भी पढ़ें : जापान से भारत लाये गोल्ड, रांची एयरपोर्ट का गजब नजारा… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में युवक की ह’त्या, मच गया कोहराम….

इसे भी पढ़ें : धरती आबा को झारखंड का नमन, गवर्नर-CM पहुंचे कोकर… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...