जापान से भारत लाये गोल्ड, रांची एयरपोर्ट का गजब नजारा… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मंगलवार को किसी जश्न के मैदान में तब्दील हो गया। जापान के काकामीगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में देश का नाम रोशन कर लौटे झारखंड के आठ युवा हॉकी सितारों का ऐसा स्वागत हुआ, जिसे वे शायद जिंदगी भर नहीं भूल पायेंगे। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले, ढोल-नगाड़ों की थाप, फूल-मालाओं की खुशबू और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” तथा “हॉकी जिंदाबाद” के नारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नजारा गजब का था।

जापान में चमका झारखंड का जलवा

यहां याद दिला दें कि बीते 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। पुरुष टीम में आशीष तनी पूर्ति और प्रेमचंद ने अपने दमदार खेल से भारत को गोल्ड दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खासकर आशीष तनी पूर्ति पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आये।

महिला टीम की बेटियों ने भी बढ़ाया मान

कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में झारखंड की संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, सुगन सांगा, खिली कुमारी, नीलम टोपनो और श्रुति कुमारी शामिल थीं। इन बेटियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि झारखंड की धरती सिर्फ प्रतिभाएं नहीं, बल्कि चैंपियन भी पैदा करती है।

‘झारखंड हॉकी की नर्सरी है’

स्वागत समारोह के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा से हॉकी प्रतिभाओं की नर्सरी रहा है और यहां के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता साबित कर दी है। उन्होंने कहा कि अंडर-18 एशिया कप में झारखंड के आठ खिलाड़ियों का भारतीय टीम में शामिल होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। पुरुष टीम का स्वर्ण और महिला टीम का कांस्य पदक राज्य के खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। इनकी सफलता हजारों युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी। आने वाले समय में राज्य से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे।

 

under-18-asia-cup-champions-grand-welcome-at-birsa-munda-airportunder-18-asia-cup-champions-grand-welcome-at-birsa-munda-airport

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में युवक की ह’त्या, मच गया कोहराम….

इसे भी पढ़ें : धरती आबा को झारखंड का नमन, गवर्नर-CM पहुंचे कोकर… देखें

इसे भी पढ़ें : 11 जून से झारखंड में करवट लेगा मौसम, कब-क्या होगा… जानें

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...