spot_img

अधिकारियों के लिए फरमान, तय समय में काम करो वर्ना भरो जुर्माना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : पटना के नए डीएम के फरमान से अधिकारियों में हड़कंप है। राजधानी के नए डीएम डॉ. चन्द्रशेखर पद संभालने ही एक्‍शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने लापारवाही से काम करने वालों को अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि लोगों का काम तय समय में पूरा कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी लोगों की समस्याओं का तय समय में समाधान नहीं करता है तो उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। शिकायत मिलने पर ये जुर्माना अधिकारी के वेतन से ही काटे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर के साथ रंगरलियां मना रही थी मां, बेटे ने देखा तो…

इसे भी पढ़ें : पुलिस की 16 टीम, हर गांव में दस्तक, सबसे एक ही सवाल, देखिये …

डीएम ने प्रखंडों और अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें लोग कर्मचारियों की लापारवाही से परेशान दिखे। डीएम ने जिला लोक शिकायत पदाधिकारी से लंबित मामलों की शीघ्र ही सूची देने का आदेश दिया है। इन विषयों को लेकर डीएम आज समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही लोगों की समस्या के समाधान के लिए पहल भी करेंगे। समय पर काम नहीं करने वाले अधिकारियों से निर्धारित समय के बाद की अवधि में प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से या पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा। डीएम ने कहा कि समीक्षा के दौरान देखेंगे कि कितने अधिकारियों ने लंबे समय से लंबित मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने नौबतपुर,  मसौढ़ी,  फुलवारीशरीफ,  पालीगंज, फतुहा और बख्तियारपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन पर चढ़कर Selfie ले रहा था लड़का, रेलवे तार से सटा और फिर…

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि लोग सामान्‍य काम के लिए दूर-दूर से अंचल और प्रखंड कार्यालय आ रहे हैं, मगर अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्‍हें परेशान होना पड़ रहा है। डीएम ने सभी एसडीओ और डीसीएलआर को प्रखंड और अंचल कार्यालय में तय समय में काम पूरा नहीं होने वाले मामलों में संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : शेरशाह की धरती में दरिंदगी, कोचिंग जा रही बच्‍ची के साथ गैंगरेप

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...