spot_img

शेरशाह की धरती में दरिंदगी, कोचिंग जा रही बच्‍ची के साथ गैंगरेप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • गैंगरेप के बाद बेखौफ दरिदों ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी

कोहराम लाइव डेस्क: शेरशाह सूरी की धरती सासाराम की इस मासूम को ये नहीं पता था कि जान-पहचान के लड़के ही उसके साथ ऐसा घिनौना काम करेंगे। दरिंदों ने न सिर्फ इस 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया, बल्कि उसे मरने के लिए NH-2 किनारे एक खेत में फेंक दिया। घटना दरीगांव थाना क्षेत्र की है। शनिवार रात गांव के ही एक लड़के ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर कोचिंग के लिए निकली नाबालिग को पहले अगवा किया। फिर एक लाइन होटल में ले जाकर उसके साथ गैंपरेप किया। जब तक बच्ची बेहोश नहीं हुई, तब तक तीनों दरिंदे रुके नहीं। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे NH-2 किनारे एक खेत में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें :याद किए गए Justice एलपीएन शाहदेव, मरांडी-रघुवर ने दी श्रद्धांजलि

आखें खुलीं, तो खून से लथपथ थी

रविवार अहले सुबह जब इस मासूम की आंखें खुलीं तो वह खून से लथपथ थी। परिवारों वालों का सामना करने के लिए किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और अपने घर पहुंची। वह दर्द से कराह रही थी। अपनी लाडो को इस हाल में देख घरवाले फूट-फूट कर रोने लगे। पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई और दरिंदों की पहचान की।

दरिंदों ने जान से मारने की धमकी दी

इधर, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पंचायत करने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तभी तीनों दरिंदों को इस बात की भनक लगी तो पीड़िता और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डर के मारे परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई। पुलिस के अनुसार घटना में पीड़ित परिवार के जान-पहचान के ही 3 लड़कों का नाम आ रहा है। तीनों 22 से 25 वर्ष के हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें :PLFI के दो उग्रवादी धराए, बंदूक-बाइक भी बरामद

पिता की दुकान के बगल में ही हुई घटना

ग्रामीणों के अनुसार दरिंदों ने जिस लाइन होटल में गैंगरेप किया, उसके बगल में ही बच्ची के पिता की दुकान है। हालांकि जब यह घटना हुई तो दुकान बंद थी। यह लाइन होटल पीड़िता के घर से 2 KM दूर है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

इधर, घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बावजूद पुलिस अबतक तीनों को पकड़ नहीं पाई है। जिस कारण से पीड़ित परिवार काफी सहमा हुआ है।

इसे भी पढ़ें :Rajrappa में युवतियों को दो दिन होटल में रखा बंद, भागकर मांगी मदद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...