spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस की 16 टीम, हर गांव में दस्तक, सबसे एक ही सवाल, देखिये …

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : गुजरे 8 दिनों में सिर कटी लाश की पहचान नहीं हो सकी। अब रांची पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ओरमांझी से सटे गांवों में। हर घर में दस्तक दे रही है पुलिस। इस काम में अलग-अलग पुलिस की 16 टीम काम कर रही है। केवल आज की तारीख में 149 घरों में दस्तक दी गयी। घर-घर जाकर पुलिस चंद बिंदु पर जानकारी जुटा रही है और सबसे एक ही सवाल…। घर में 15 से 25 साल उम्र तक की लड़की है या नहीं? है तो कहां पढ़ती-लिखती है। कोई बाहर भी पढ़ने लिखने गयी है क्या? मेहमानी में कोई बाहर गयी है। या फिर कोई बाहर से आई तो सही जगह लौटी या नहीं।

इसे भी पढ़ें :सिरकटी युवती का सुराग देने वालों को मिलेगा 50 हजार इनाम

दो घर पुलिस को ऐसे मिले जहां दो लड़की अपने घर में नहीं थी। यह दोनों 31 दिसबंर से ही गुम है। बाद में दोनों लड़कियों का संपर्क नंबर हासिल किया गया। कल दोनों से बातें हो गयीं। दोनों सही सलामत है।

अगल अलग टीम में शामिल पुलिस, गांव के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक वगैरह की भी मदद ले रही है। वहीं जिले भर के हर थाना में लड़कियों की मिसिंग रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है। इस काम में पुलिस को गांव वालों का पूरा सहयोग मिल रहा है। फिलहाल यह काम पुलिस ओरमांझी के 10 किलोमीटर फैले गांवों में कर रही है। हर गांव में पोस्टर भी साटे जा रहे हैं। पोस्टर में पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए मृतका की पहचान के बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये नगद राशि‍ देने की घोषणा की गयी है। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।

वहीं अब चान्हो के एक परिवार ने अपना होने का दावा ठोका है। डीएनए टेस्ट की हो रही तैयारी।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में मिली सिर कटी लाश को लेकर किशोरगंज में बवाल, सीएम के काफिले पर भी हमले का प्रयास

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...