spot_img

इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है काढ़ा, जानिए बनाने का तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : कोरोना संक्रमण के दौरान काढ़ा पीने से इम्युनिटी बढ़ती है।  इसलिए इसे इम्युनिटी बूस्टर भी कहा जाता है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि काढ़ा कैसे बनाया जाए, ताकि यह शरीर को अधिक से अधिक फायदा करे। काढ़ा में सही मात्रा में तत्वों का मिश्रण न किया जाए तो वह फायदे के बजाय नुकसान का भी सबब बन सकता है। अनियमित सेवन से भी नुकसान हो सकते हैं।

सूप की तरह पीने योग्य होना चाहिए काढ़ा

आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक काढ़ा न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला बल्कि वह सूप की तरह पीने योग्य होना चाहिए। जरूरी चीजों को मिलाने के बाद उसे तब तक उबालें जब तक पानी की मात्रा आधी न रह जाए। इस प्रकार का काढ़ा श्रेष्ठतम माना जाता है और शरीर को रोगाणुओं से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करता है। काढ़ा बनाने में लोग अक्सर काली मिर्च, दालचीनी, हल्दी, अश्वगंधा, गिलोय और सोंठ का इस्तेमाल करते हैं. ये चीजें शरीर को गर्मी प्रदान करती हैं और रोगाणुओं से सुरक्षा देती हैं।

मात्रा में संतुलन रखना जरूरी

काढ़ा बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी मात्रा में संतुलन रखें. अगर काढ़ा पीने के बाद परेशानी हो तो दालचीनी, काली मिर्च, अश्वगंधा और सोंठ की मात्रा कम कर दें। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर हो, उन्हें काढ़ा ज्यादा पीने से मुंह के छाले, एसिडिटी, पेशाब आने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर उन्हें ऐसी परेशानी महसूस हो तो इसका सेवन कम कर देना चाहिए।

Read More : स्‍पा सेंटर में मिली फातिमा, मोटा पार्टी का सजाने लगी सेज… देखें कैसे

Read More : साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Read More :  अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Read More : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्‍या बोल गये भाई और पत्‍नी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...