spot_img
spot_img
spot_img

World Liver Day पर जानिये सेहत के असली मंत्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शरीर का वो खामोश योद्धा, जो बिना शोर किये हर दिन हमारे खून को साफ करता है, वहीं, ऊर्जा देता है, वही है लिवर। जब ये थकने लगता है तो पूरी जिंदगी लड़खड़ाने लगती है। हर साल World Liver Day (19 अप्रैल) लोगों को इसी अनदेखे लेकिन बेहद जरूरी अंग की अहमियत याद दिलाता है। याद रखिये, लिवर(Liver) खराब हुआ तो पूरे शरीर पर असर पड़ेगा।

आधुनिक लाइफस्टाइल  Liver पर वार

जंक फूड की भरमार, शराब का बढ़ता सेवन, नींद की कमी और तनाव इन सबका असर सीधे फैटी लिवर(Liver), सूजन, गंभीर बीमारियों के रूप में दिखता है। कुछ साधारण चीजें आपके लिवर(Liver) को असाधारण ताकत दे सकती हैं। लिवर को तंदूरूस्त रखने के सबसे बेहतर तरीका यह कि हरी पत्तेदार सब्जियां जोर दें। इन्हें नेचुरल क्लीनर माना गया है।

इसे भी पढ़े :SP : कमान संभालते ही एक्शन मोड में हजारीबाग के नये SP

इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची में कोतवाली ASP ने संभाला पदभार…

इसे भी पढ़े :Bihar : निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, इनकी सुरक्षा घटी…

पालक, मेथी, सरसों, ब्रोकली लिवर के लिये बेहतर माना गया है। यह एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर है। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालती हैं, खून को साफ रखती हैं, लिवर पर दबाव कम करती हैं। लहसुन, छोटा लेकिन लिवर का ताकतवर साथी है। यह सल्फर कंपाउंड्स से भरपूर है। लिवर एंजाइम्स को एक्टिव करता है। टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मददगार है। इंफेक्शन से भी बचाव करता है।

छोटे बदलाव, बड़ा फायदा

  • दिनभर पर्याप्त पानी पियें।
  • समय पर खाना खायें।
  • जंक फूड और शराब से दूरी रखें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।

 

इस वर्ल्ड लिवर डे पर खुद से एक वादा करें कि स्वस्थ लिवर, स्वस्थ जीवन। 

 

  • नींबू
  • नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो लिवर को साफ रखने में मदद करता है।
  • ये फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और लिवर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने में सहायक होता है।
  • सुबह गुनगुने पानी में नींबू का सेवन डिटॉक्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • हल्दी
  • हल्दी में मौजूद तत्व सूजन कम करने और लिवर सेल्स की मरम्मत में मदद करती है।
  • ये लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है।
  • हल्दी लंबे समय तक लीवर हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।

ग्रीन टी

  • ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स लीवर को डिटॉक्स करने और फैटी लिवर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
  • यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी सुधारती है, जिससे लिवर पर अतिरिक्त फैट जमा होने की संभावना कम हो जाती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...