spot_img

शादीशुदा महिला से इश्‍क के चक्‍कर में मारा गया ठेकेदार, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Motihari : ठेकेदार जयप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शादीशुदा महिला से इश्‍क के चक्‍कर में ठेकेदार की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार की प्रेमिका के पति और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है। 16 मई को ठेकेदार जयप्रकाश को शूटरों ने उस वक्‍त गोली मार दी थी, जब वे पटना जाने के दौरान बिरियानी खाने के लिए रूके थे। जयप्रकाश और उनके ड्राइवर को तीन-तीन गोलियां लगी थी।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि निराली उर्फ पल्लवी के तीसरे पति अवनीश ने ठेकेदार की हत्‍या कराई। अवनीश को डर था कि कहीं निराली और जयप्रकाश मिलकर उसकी न हत्‍या करा दे। इसी डर से उसने शूटरों को तैयार किया और 16 मई को रेकी कर मर्डर करवा दिया। जांच एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला कि अवनीश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह शूटरों को हायर कर सके। इसलिए उसने जयप्रकाश के विरोधियों से संपर्क किया। उनसे पूरा प्लान साझा किया। जिसके बाद विरोधियों ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया था। इसी भरोसे पर अवनीश ने शूटरों को तैयार किया और जयप्रकाश का मर्डर करवा दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल में जुटी है। SP डॉ कुमार आशीष ने मामले में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे होने की बात कही है।

Read More : पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के बाद कम हुए सरसों तेल के दाम

Read More : मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्‍टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें

Read More : इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, यहां देखें लिस्‍ट

Read More : PWD ठेकेदार राम प्रवेश सिंह के घर पर गोलीबारी… देखें वीडियो

Read More : गर्लफ्रेंड की तमन्‍ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...