PALAMU : जिम में अलग अलग तरह के वर्कआउट करने के बाद लोहा उठाने के दरम्यान पपलू दीक्षित बेहोश हो गये। उनके चेहरे में पानी डाला गया, पर होश नहीं आया। जल्दबाजी में उन्हें एमएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह हादसा पलामू के मेदिनीनगर बस स्टैंड के पास फिटनेस क्लब में हुआ। करीब 36 साल के पपलू दीक्षित डालटनगंज सेंट्रल जेल में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर थे। वह पिछले तीन माह से रेगुलर जिम जा रहे थे। गुरूवार की सुबह भी वह 6 बजे जिम पहुंचे थे। आधे घंटे खून पसीना बहाने के बाद उनकी मौत हो गई। आखिर पपलू की मौत का कारण क्या है, यह जानने के लिये उनके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। एक डॉक्टर का कहना है कि मौत का असली कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पायेगा, वैसे संभव हो वह ह्रदय आधात का शिकार भी हुआ हो। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें : उफ, प्रेग्नेंट नेहा को मार डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : देहरी पर बैठा इंसान धधक उठा, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट लाने गई शिष्या के पेट में पलने लगा बच्चा
इसे भी पढ़ें : Amazing : महिला के गर्भ में पल रहे 13 बच्चे
इसे भी पढ़ें : बच्चे को Cobra ने डंसा, खुद तड़प-तड़प कर तुरंत मर गया सांप
इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे का बर्थडे देवघर में, वकील साहब लौटे तो गजब हो गया…
इसे भी पढ़ें : सीएम ने लातेहार में बांटे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, बोले- किसानों का सुरक्षा कवच है केसीसी















