spot_img
spot_img
spot_img

सौतन लेकर आई मौत… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bero, Ranchi (Shiv Shankar Sahu) : घर में सौतन के आते ही बतलून खातून की जिंदगी नरक हो गयी। तीन बच्चों की मां बतलून कभी समीरा को सौतन ना समझी। वह हमेशा उसे अपनी छोटी बहन ही समझी। वह कई बार अपने शौहर और सौतन से बोला भी करती थी कि, खुदा के वास्ते मुझे मेरे इस गुलशन से ना निकाल। मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे है, उन्हें अपनी जिंदगी जी लेने दो। चाहे मुझे जिस हालत में रखो, कभी कोई शिकवा शिकायत नहीं करूंगी। पर ना जाने क्यों समीरा उसकी जान की दुश्मन बन गयी। इल्जाम है कि समीरा के उकसाने पर पति मुख्तार अंसारी ने बीती रात सोई अवस्था में बतलून को गला घोंट कर मार डाला। मृतका के भाई अताउल अंसारी के बयान पर नरकोपी थाने में मर्डर केस दर्ज किया है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए संदेही पत्नीहंता मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस कांड मे सौतन समीरा खातून सहित 3 अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह वारदात राजधानी रांची के बेड़ो प्रखण्ड के नरकोपी थाना क्षेत्र के करगे गांव की है।

भाई का इल्जाम है कि बीती देर रात जब बच्चे सो गये, तब मुख्तार अंसारी ने अपनी दूसरी पत्नी समीरा खातून की मदद से बतलून खातून को गला घोंट मार डाला। जहां मृतका के चेहरे व गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं। बतलून के तीन और समीरा के दो बच्चे है। मुख्तार पेशे से ड्राइवर है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...