JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत लोआबासा के धनचटनी जंगल में एक युवक की डेड बॉडी मिली है। मृतक की पहचान सेरेंग बेड़ा निवासी 35 साल के इंद्रलाल लोहारा उर्फ छोटे लोहरा के रूप में हुई है। शव पेड़ से लटका पाया गया। शव पूरी तरह सड़ गल चुका है।
जंगल में लकड़ी चुने गए ग्रामीणों ने देखा शव
जंगल में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने इंद्रलाल के परिजनों को इसकी सूचना दी। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
10 अप्रैल को एक महिला के साथ पकड़ाया था इंद्रनील
मृतक के भाई जोगेश्वर लोहरा ने बताया कि 10 अप्रैल को इंद्रपाल लोआबासा में एक महिला के साथ पकड़ाया था। बस्ती में पंचायत बैठी और थाने में समझौता हुआ था। 11 अप्रैल की सुबह इंद्रलाल आत्महत्या करने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार की शाम को परिजनों ने गोविंदपुर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जोगेश्वर ने बताया कि महिला के साथ अवैध संबंध के कारण उसके भाई ने आत्महत्या की है।

इसे भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन करने गए लोगों के साथ ये क्या हो गया, देखें…
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर कुणाल सिंह को लगाया था ठिकाना, देखिये मोस्टवांटेड गोविंद ने आज क्या किया
इसे भी पढ़ें : जा रहा था बीवी के पास, पहुंच गया पाकिस्तान जेल, फिर…
इसे भी पढ़ें : स्पा सेंटर में सेज सजाती लड़कियों का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : ढलती उमर में ब्याह किया, दुल्हन को ले गई बंगाल पुलिस…












