spot_img

#Palamu : ससुराल से घर जाने के लिए निकला था युवक, रास्‍ते में पुल की रेलिंग पर लटका मिला शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : रविवार को एक युवक की लाश सदाबह नदी पर बने पुल की रेलिंग से लटकी मिली। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र के नगेसर गांव की है। मृतक की पहचान रामशंकर सिंह (23) है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ससुराल से घर लौटते वक्त हुई घटना

बताया जा रहा कि मृतक का घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर ससुराल है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि मृतक दो दिन पहले छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव स्थित अपने ससुराल गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह ससुराल से अपने घर जाने के लिए निकला। इसके एक घंटे के बाद उसका शव पुल की रेलिंग के सहारे नदी की ओर नीचे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पाटन थाना प्रभारी प्रकाश राम मौके पर पहुंचे। जांच के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया कि 9 बजे तक पुल पर सब सामान्य था। कोई शव वहां नहीं था। कुछ देर बाद मृतक की पहचान हो सकी। उसकी पहचान युवक की पत्नी संध्या देवी ने की। उसके घर वाले और ससुराल वाले दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। ससुराल वालों ने बताया कि वहां से घर जाने के लिए जब चला तो बिल्कुल ठीक था। घर वालों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…

Read More :  भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें क्या है हाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...