spot_img
spot_img
spot_img

देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (पवन ठाकुर / राजेश सिंह) : जीवन-मृत्यु की शय्या पर बेसुध पड़ी शबनम (बदला हुआ नाम) जब कभी मुंह खोलती है तो मोहम्मद आजाद खान को ही पुकारती है और बुदबुदाती है-अब चले भी आओ, देखो मेरा अंतिम समय आ गया। कब से जला कर राहों में मोहब्बत का चिराग, तेरे आने का है बस इंतजार। अजीब दस्तूर है जमाने का, जो आबाद करते हैं, वही बर्बाद भी करते हैं। शबनम कल रात अपना एक वीडियो कोहराम लाइव को भेज जहर पी ली थी। यह बात जब डीजीपी नीरज सिन्हा तक पहुंची तब उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद हरकत में आयी रांची पुलिस। घर में बेसुध पड़ी शबनम को रिम्स में भर्ती कराया। अब उसकी हालत पहले से ठीक है।

Read More : मरने को मजबूर कर रहा सितमगर सिपाही

शबनम ने अपने वीडियो में साफ कहा है कि उसकी बर्बादी और मरने के लिए मजबूर करने वाला रांची जिला पुलिस बल में तैनात आजाद खान है। आजाद ने उसे धमकाया और हड़काया है कि मर जाओ नहीं तो मार देंगे। इंसाफ की हसरत में हर रोज नयी मौत मर रही शबनम थक-हार चुकी थी। शबनम ने अपने वीडियो में खुलासा किया है कि जब उसने आजाद खान के खिलाफ रांची महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराया तो उल्टे उसे ही टॉर्चर किया जाता रहा। उसे बार बार समझौता के लिए दबाव दिया जाता है। उसने नीचे से लेकर ऊपर तक के पुलिस अधिकारियों को अपना दुखड़ा सुनाया, हर जगह उसकी बात अनसुनी होती चली गयी। कभी उसे केस वापस लेने की धमकी दी जाती है, कभी जान से मारने की धमकी। कोर्ट तक को गुमराह किया गया। वह कभी कोर्ट के अंदर नहीं गयी, लेकिन उसे जो कागज थमाया गया, वह कॉम्प्रोमाइज पीटीशन था। वह दंग रह गयी। 2 मई को कांटाटोली के पास उसके अपहरण का प्रयास किया गया। भीड़ जुट जाने से उसकी जान बच गयी। एक दफा उसे आजाद ने पुलिस लाईन में बुलाया। वहां उससे धक्का मुक्की की गयी। उसका वीडियो भी बनाया गया। यह वीडियो उसके घरवालों को भेज दिया गया। पिता की ऐसी तबीयत बिगड़ी कि आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। अब उसका सगा कोई भी नहीं। मायके तक छूट गया, बिल्कुल अकेली हो गयी है। उसकी शिकायत पर रूरल एसपी नौशाद आलम ने सिपाही आजाद की जम कर क्लास ली थी।

इससे पहले आजाद शबनम की शिकायत पर सस्पेंड भी हुआ था। शबनम के चाहने पर ही वह निलंबन मुक्त हुआ था। शबनम ने एक बार फिर से रांची महिला थाना को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया कि कभी उसके बेटे की गरदन पर चाकू भिड़ा दिया जाता है, तो कभी उसकी। जिंदगी डर और दहशत में बीत रही है उसकी। इतना ही नहीं, मासूम बेटे के सामने ही उसे निर्वस्त्र कर दिया जाता था। शबनम ने बस इतना कहा-रोज रोज डरकर जीने से अच्छा था, खुद को मिटा लेना। इस कारण उसने कल रात जहर पी लिया। रांची पुलिस ने ही उसे रिम्स में भर्ती कराया और उसकी जान बचाने में जुटी है, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है। तलाकशुदा शबनम कुछ साल पहले अपनी शिकायत लेकर नामकुम थाना में गयी थी। वहीं उसकी मुलाकात सिपाही आजाद खान से हुई। मुलाकात प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। शबनम का कहना है कि आजाद ने खुद को अविवाहित बताया था। पहली दफा नामकुम में ही एक गेस्ट हाउस में उसके साथ शारीरिक रिश्ता कायम किया था। बाद में जब वह जानी कि आजाद पहले से शादीशुदा है, तब दोनों में तकरार शुरू हुई। अब वह अपना हक पाने की चाह में थाना से लेकर कोर्ट तक दौड़ रही है। पर सिस्टम ने उसे थका दिया है। वहीं आजाद का कहना है कि शबनम मुझसे पैसा चाहती है।

Read More :  तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...