करोड़ों रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की डोमिनिका के जेल से पहली तस्वीर सामने आई है। मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की कस्टडी में है. उसे चार दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था. मेहुल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वो जेल में बंद दिखाई दे रहा है.
First photo of fugitive diamantaire Mehul Choksi in police custody in Dominica
(photo – Antigua News Room) pic.twitter.com/7S2EDsWhL0
— ANI (@ANI) May 29, 2021
गौरतलब है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि चोकसी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई इन खबरों की ‘‘औपचारिक और अनौपचारिक’’ मंचों के जरिए पुष्टि कर रही है. इंटरपोल ने भी एजेंसी के अनुरोध पर उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है.
23 मई को एंटीगुआ से गायब हो गया था चोकसी
मेहुल चोकसी एंटीगुआ स्थित अपने घर से 23 मई की शाम को गायब हो गया था. बकायदा उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी. लेकिन 26 मई को उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया था. बताया जा रहा था कि वो क्यूबा भागने की फिराक में था, लेकिन रास्ते में ही उसे पकड़ लिया गया. पहले उसके भारत भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में डोमिनिका की सरकार ने साफ कर दिया कि उसे एंटीगुआ को ही सौंपा जाएगा. फिलहाल मेहुल चोकसी 2 जून तक डोमिनिका में ही क्वारनटीन रहेगा. उसके बाद ही उसको दूसरे देश भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी.
जनवरी 2018 से फरार है मेहुल चोकसी
जनवरी 2018 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का खुलासा हुआ था. इस मामले में 30 जनवरी 2018 को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. लेकिन उससे पहले ही इस घोटाले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे. तब से ही दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है. नीरव मोदी ब्रिटेन में है और वहां के गृह मंत्रालय ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इसके खिलाफ नीरव मोदी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है














