spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘कमाये खातिर गईल रहलस, मार दिहलस’… परिजनों की चित्‍कार से रोया पूरा गांव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar(Araria): कमाये खातिर गईल रहलस, मार दिहलस… परिजनों की चित्‍कार से रोया पूरा गांव। कश्मीर में आतंकी हमले के शिकार बिहार के अररिया के दो मजदूरों की डेड बॉडी बुधवार सुबह उनके गांव पहुंच गई। दोनों काम करने के लिए बिहार से कश्मीर गए थे।

पहले हवाई मार्ग से पटना लाए गए शव

शवों को कश्मीर से हवाई मार्ग से पटना लाया गया। इसके बाद सड़क मार्ग से रानीगंज पहुंचा और श्रम अधीक्षक निखिल रंजन ने राजा ऋषिदेव के शव को परिजनों को सौंपा। इसके बाद अररिया प्रखंड के बनगामा के खैरुगंज में योगेन्द्र ऋषिदेव का शव परिजनों को सौंपा गया।

पीड़ित परिवार से मिले सांसद प्रदीप सिंह और पप्पू यादव

सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत ग्रामीण जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले और दर्द बांटा।

मृतकों के परिजनों ने सुनाई पीड़ा

मृतक योगेन्द्र ऋषिदेव की बहन जया देवी ने कहा कि “यहां कौनो काम-धंधा नइखे, कमाये खातिर गईल रहलस” यहां पर कोई रोजगार नहीं था और रोजगार की तलाश में योगेंद्र अपने साथियों के साथ दूसरे प्रदेश में कमाने के लिए गया हुआ था। बच्चों को पढ़ाने-लिखाने और परिवार के भरण-पोषण के लिए वह दूसरे प्रदेश गया हुआ था।

मृतक राजा ऋषिदेव के छोटे भाई आनंद कुमार ने बताया कि वह भी कश्मीर में अपने भाई के साथ काम करता था और दो माह पहले ही घर वापस आया। काम कराए जाने के बावजूद समय पर न तो पैसे मिलते थे और ना ही भरपेट भोजन। उन्होंने घटना के दिन रविवार की दोपहर राजा के मां से वीडियो कॉल के माध्यम से बात होने की बात कही।

इसे भी पढ़ें :यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी

इसे भी पढ़ें :पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर…

इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए खुशखबरी : Jio के दम पर बढ़ रही है इंडस्ट्री की 4G डाउनलोड स्पीड  

इसे भी पढ़ें : Dumka में मिला इतना विस्फोटक कि…

इसे भी पढ़ें : OMG! इतना बड़ा सांप, उठाने के लिए लगाना पड़ा JCB… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Fact Check : धनबाद में मिला भारी-भरकम सांप, फॉरेस्‍टर और डीएसपी ने कहा- यह…

इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...