spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Bank Manager को जाना होगा जेल, जानिये क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : करीब 8 लाख 12 हजार रुपये गटक जाने वाले Bank Manager रवि रौशन को जाना पड़ सकता है जेल। वह रांची के इंडियन बैंक, कांके रोड शाखा में मैनेजर हैं। उनपर इल्जाम है कि उन्होंने एक कंपनी के डायरेक्टर रोहन कौशिक से मिलकर हेराफेरी और फर्जीवाड़ा कर पायोनियर एमएसडब्लूएम चाकुलिया प्राइवेट लि. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के खाते से 8 लाख 12 हजार रुपये उड़ा लिये। रवि और रोहन के खिलाफ रांची के गोंदा थाने में  एफआईआर दर्ज करायी गयी है। कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उक्त दोनों संदेही गुनाहगारों ने पहले कंपनी के गठित बोर्ड मेम्बर के नाम और हस्ताक्षर तक बदल डाले। बाद में रोहन को कंपनी डायरेक्टर बनाकर उसके हस्ताक्षर से मोटी रकम बैंक खाते से निकाल हड़प ली। कंपनी के मालिक अभिषेक सिंह का मोबाइल नंबर और ईमेल तक बदल दिया गया। इस वजह से बैंक से हो रहे ट्रांजेक्शन का कोई एसएमएस नहीं आता था। गोंदा के थानेदार ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक जीएस 7 टावर 10 में रहनेवाले अभिषेक सिंह ने दर्ज एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी कंपनी लखनऊ के इंद्रानगर ब्लाक डी में है। कंपनी में विवेक कुमार सिंह और ब्रिजेश कुमार सिंह बिजनेस पार्टनर है। वहीं रोहन कौशिक का इस कंपनी से कोई लेना देना नहीं। वह एक अन्य कंपनी का डायरेक्टर है। उसकी कंपनी का नाम उनकी कंपनी से मिलता जुलता है।

अभिषेक सिंह के अनुसार इसी साल 4 मई को उनकी कंपनी के बैंक खाते में चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा 8 लाख 10 हजार 134 रुपये का भुगतान किया गया था। खाते से रुपये गायब हो जाने की जानकारी मिलने पर अभिषेक सिंह ने बैंक मैनेजर रवि रौशन से संपर्क किया। तब उन्हें बताया गया कि उक्त राशि रोहन कौशिक के कहने पर दूसरे खाते में ट्रांसर्फर कर दिया गया। रोहन कौशिक का पता मकान नंबर 36, एसएफएस फ्लैट, सिद्धार्थ इनक्लेव आश्रम, साउद दिल्ली है।

Bank Manager ने अभिषेक को बताया कि उनकी कंपनी के दो अन्य डायरेक्टर के कहने पर बोर्ड रेजोल्यूशन पारित कर अधिकृत हस्ताक्षरी रोहन कौशिक को बना दिया गया है। तब अभिषेक सिंह ने ब्रिजेश कुमार सिंह और विवेक कुमार सिंह को फोन कर इस बाबत पूछा। बैंक मैनेजर के सामने ही स्पीकर ऑन कर बातें की। तब खुलासा हुआ कि फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर गोलमाल किया गया। इसके बाद बैंक मैनेजर रवि ने उनसे कहा कि 72 घंटे के अंदर सारे गायब रुपये आपके खाते में वापस आ जायेंगे। गुजरे एक माह बाद भी पैसा वापस नहीं आया।

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : JJMP का सबजोनल कमांडर सहित तीन उग्रवादी धराये, पुलिस से हुई मुठभेड़ में थे शामिल

इसे भी पढ़ें : तबाही के मंजर के बीच दिखी सुखद तस्वीर, आप भी देखिए…

इसे भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...