spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ग्राहकों के लिए खुशखबरी : Jio के दम पर बढ़ रही है इंडस्ट्री की 4G डाउनलोड स्पीड  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ट्राई ने जारी किए सितंबर के आंकड़े, Jio की 4G डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 9MBPS तो वी-आई इंडिया से 6.5MBPS अधिक
  •  पिछले कई महीनों से औसत 4G डाउनलोड स्पीड में वीआई इंडिया दूसरे तो एयरटेल तीसरे नंबर पर 

नई दिल्ली :  4जी मोबाइल ग्राहकों के लिए खुशखबरी। रिलायंस जियो के दम पर टेलीकॉम इंडस्ट्री की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड बढ़ रही है। प्रमुख तीन कंपनियों की 4जी स्पीड में उछाल देखागया है। इस बार भी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI)  के हाल के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.9 एमबीपीएस मापी गई। जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 9MBPS तो वीआई इंडिया से 6.5MBPS अधिक रही। अगस्त के मुकाबले सितंबर में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में उछाल देखने को मिला है। पिछले माह स्पीड 18.2 एमबीपीएस नापी गई थी। रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर कायम है।

4G : एयरटेल ने दर्ज की 11.9 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड

एयरटेल ने 11.9 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की। अगस्त के मुकाबले उसकी स्पीड में 5.5एमबीपीएस बढ़ गई है पर इस बढ़ोत्तरी के बावजूद एयरटेल लगातार पिछले कई महीनों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है।वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं, पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं। वोडाफोन-आइडिया यानी वी-आई इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर माह में कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 5.4 एमबीपीएस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर में वी-आई इंडिया की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 14.4 एमबीपीएस नापी गई।

माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर गति की गणना

सितंबर में 7.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी। उसकी अपलोड स्पीड 6.2 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की सितंबर माह की औसत अपलोड स्पीड 4.5 एमबीपीएस नापी गई। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्‍या, बदन पर नहीं थे कपड़े

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।