spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में मिली पूर्व सांसद के नाती की डेड बॉडी, परिजन बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : हजारीबाग के पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के नाती सोनू की लाश कटकमदाग थाना क्षेत्र में पुल के नीचे मिली। सोनू का शव जिस अवस्‍था में मिला है, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को कब्‍जे में लेकर पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक मामला साफ हो पायेगा।

कंप्यूटर ऑपरेटर का करते थे काम

अविनाश कुमार राणा उर्फ सोनू बनादाग रेलवे साइडिंग स्थित एनटीपीसी के कांटा-घर में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते थे। दो महीने पहले उनका स्थानांतरण हजारीबाग रेलवे स्टेशन एनटीपीसी के कांटा घर में हो गया था। सोनू अपने नाना पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा के घर हजारीबाग शहर के नूरा से ही ड्यूटी आते-जाते थे।

घर से निकले थे बाइक से

गुरुवार को सोनू की छुट्टी थी। इसके बावजूद वे अपने नानी के घर से ड्यूटी जाने की बात कह कर बाइक से निकले थे, लेकिन सोनू न तो ड्यूटी गए और न ही अपना घर नवादा गए। रात को घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और काफी खोजबीन के बाद मोबाइल लोकेशन के जरिए सोनू के शव के पास पहुंचे।

हर एंगल से पुलिस कर रही जांच

शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर शव की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई।  कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव और मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने शव को कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…

इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्‍य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका

इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...