RANCHI : रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुड़हर पहाड़ के नजदीक एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी महताब के रूप में हुई। वह रांची में ही एक मेडिकल की दुकान में काम करता था। वह 24 घंटे पहले से घर से लापता था। उसके घर से घटनास्थल 20 किलोमीटर दूर है।
पॉकेट से मिली जहर की शीशी
मृतक महताब के पॉकेट से जहर की एक शीशी भी मिली है, जो पूरी तरह खाली है। मृतक के परिजनों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इससे पहले एक बार और वह जह खा लिया था, लेकिन तुरंत अस्पताल ले जाने के कारण वह बच गया था।
हत्या या आत्महत्या जानने में जुटी पुलिस
परिजनों के आवेदन पर पिठोरिया पुलिस ने UD केस दर्ज किया है। पुलिस युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की, इन दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पिठोरिया थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : 20 जनवरी 2022 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण सरकार का लक्ष्य : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : CDS GENERAL BIPIN RAWAT को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : विक्की के गले में कटरीना ने डाला वरमाला, झुक गए कौशल और…देखें
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी की दुल्हनिया ने छुए तेजप्रताप के पैर, ऐसे किया रिएक्ट, देखें फोटो
इसे भी पढ़ें :CDS General Bipin Rawat का पार्थिव शरीर पहुंचा पालम एयरपोर्ट
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 16 घरों का तोड़ा था ताला, देखिये पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें : सर बचा लीजिए, नहीं तो बर्बाद हो जाएगी…देखें वीडियो








