spot_img
spot_img
spot_img

20 जनवरी 2022 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण सरकार का लक्ष्य : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सीएम ने कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरा को ले अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश, कहा, हर पंचायत में स्थापित करें वैक्सीनेशन सेंटर। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को मद्देनजर रखकर हर स्तर पर अलर्ट रहें। कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट राज्य में पैर नही पसार सके इस निमित्त पूरी तैयारी रखें। राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन हो यह सुनिश्चित करें। कोविड वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाएं। कोरोना संक्रमण से बचने का कारगर उपाय सिर्फ और सिर्फ टीकाकरण ही है। जिन लोगों ने पहला डोज नहीं लिया है, उनका पहला डोज लगाएं। जिन लोगों को दूसरा डोज नहीं लगा है, वे ससमय दूसरा डोज लगा लें, यह हर हाल में सुनिश्चित करें। राज्य में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य सुनिश्चित हो, यह राज्य सरकार का लक्ष्य है। 20 जनवरी 2022 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य के लक्ष्य को पूरा करें। अधिकारी कोविड टीकाकरण कार्य में हर हाल में तेजी लाने का प्रयास करें। जिन राज्यों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य हो चुके हैं, उन राज्यों के टीकाकरण मॉडल की जानकारी प्राप्त कर एक बेहतर कार्य योजना बनाएं। यह बातें मुख्यमंत्री ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कहीं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के हर पंचायत मुख्यालय में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करें। सभी सेंटरों में वैक्सीनेशन टीम की प्रतिनियुक्ति करें।

विदेश से आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर विदेश तथा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था दुरुस्त रखें। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर ओमिक्रॉन वैरिएंट है या नहीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को जल्‍द ओडिशा भेजें। उन्‍होंने कहा कि राज्य में सरकारी और निजी संस्थान मिलाकर 99 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था। 99 के विरुद्ध अब तक 80 मेडिकल ऑक्सीजन के प्लांट राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हो चुके हैं। 25 जनवरी तक 13 और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे।

प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री के सामने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य में कोरोना की अद्यतन स्थिति एवं तैयारियों की जानकारी रखी। यह बताया गया कि राज्य में अभी 129 पॉजिटिव मरीज हैं। झारखंड में अबतक 70.45 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का पहला डोज एवं 35.58 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। राज्य के कोविड अस्पतालों में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 14863 ऑक्सीजन बेड, 3204 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर तथा 8738 नार्मल बेड तैयार रखे गए हैं। छोटे बच्चों के गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए 1147 आईसीयू बेड, 1799 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 234 वेंटिलेटर एवं 375 मीडियम आईसीयू (एचडीयू) बेड तैयार किए गए हैं।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,  सीएस सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा सचिव अमिताभ कौशल, एनआरएचएम के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश घोलप, जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : CDS GENERAL BIPIN RAWAT का पार्थिव शरीर पहुंचा पालम एयरपोर्ट

इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : नहीं रहे CDS Bipin Rawat, हेलिकॉप्‍टर क्रैश में गई जान

इसे भी पढ़ें : सेना का Mi-17V-5 हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS Bipin Rawat समेत 14 थे सवार, 13 की मौत

इसे भी पढ़ें : सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक 11 शव बरामद

इसे भी पढ़ें : Breaking : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS Bipin Rawat भी थे सवार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : विक्की के गले में कटरीना ने डाला वरमाला, झुक गए कौशल और…देखें

इसे भी पढ़ें : तेजस्‍वी की दुल्‍हनिया ने छुए तेजप्रताप के पैर, ऐसे किया रिएक्‍ट, देखें फोटो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...