JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में एक दवा विक्रेता की डेड बॉडी दुकान में फंदे पर लटकी मिली है। मामला MGM थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा का है। मृतक की पहचान प्रवीण चटर्जी के रूप में हुई है। प्रवीण गत 28 जनवरी से लापता था। परिवार के लोगों ने 2 फरवरी को इस मामले में उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज
MGM थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को दवा दुकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी। जांच करने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह शटर का ताला तोड़ा गया। दुकान के अंदर प्रवीण का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश
इसे भी पढ़ें : दिन भर किया धंधा, रात को हो गया कांड, पुलिस बोली- आप तो बहुत…
इसे भी पढ़ें : छात्रा को छेड़ रहा था युवक, मां ने ऐसे सिखाया सबक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़ियों ने किया कमाल
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पर लगी रोक, जानिये क्या बोले अभ्यर्थी…
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…








