SAHIBGANJ : साहिबगंज में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के पिंडरा के बहियार में रविवार को एक 8 साल की बच्ची का शव मिला है। लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। बच्ची बहियार से शनिवार की शाम बकरी लाने गई थी और रात भर घर नहीं लौटी। परिजनों ने रात में ही उसे ढूंढा पर बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
Read More : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें क्या है हाल
पिता तलाशने निकले तो मिली लाश
रविवार की सुबह बच्ची के पिता उसे ढूंढने फिर से निकले तो उन्हें उसकी लाश मिली। बच्ची तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर उसका शव बरामद मिला। बच्ची के पिता मजदूरी के साथ-साथ मवेशी पालन भी करते हैं।
Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…










