Redmi Note 10 Pro: 64MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Pro की पहली सेल आज, जानें कीमत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Redmi Note 10 Pro को इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप भी है। Redmi Note 10 Pro को आज दोपहर 12 बजे अमेजन और एमआई के स्टोर से खरीदा जा सकेगा। रेडमी नोट 10 प्रो का सीधा मुकाबला Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 जैसे स्मार्टफोन से है।

Redmi Note 10 Pro की कीमत

Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। ICICI  बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi Note 10 Pro का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जो कि सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 10 Pro की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में  5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...