Jamtara : तीन बच्चों की पिता मोहन दास का शव मंगलवार को फंदे पर झूलता मिला। उसकी पत्नी मायके गयी हुई है। मृतक मोहन के बड़े भाई राजेंद्र दास ने बताया कि सोमवार रात सभी खाना खा कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। सुबह जब काफी देर तक मोहने ने कमरा नहीं खोला तो चिंता हुई। दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। खिड़की से रूम के अंदर झांका तो सबके होश उड़ गये। अंदर साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी मोहन की लाश। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
इधर मोहन के भाई ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। बीते 6 महीने से मोहन की पत्नी अपने मायके चिरकुंडा में है। मोहन उसे लाने गया पर वह नहीं लौटी। वह मोटर वाला ठेला चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
Read More : वरमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा कि भाभी बन गई दुल्हन
Read More : मेरी Girlfriend से बात करना छोड़ दो, नहीं माना तो मार डाला
Read More : BUS में विस्फोट, 9 चीनी मजदूरों सहित 13 लोगों की मौत
Read More : बालिका वधू की “दादी सा” का निधन
Read More : KohramLive Impact : बेडरूम में घुसने वाला दारोगा बाबू Suspend
Read More : चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…
Read More : मारने से पहले सपना का हुआ था गैंगरेप…








