spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BUS में विस्फोट, 9 चीनी मजदूरों सहित 13 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में अचानक विस्फोट  हो गया। इसकी चपेट में आकर 9 चीनी कामगारों सहित 13 लोगों की जान चली गई। बस चीनी इंजीनियरों, सर्वेक्षकों और यांत्रिक कर्मचारियों को खैबर पख्तूनख्वा में निर्माणाधीन बांध पर ले जा रही थी।

इसे भी पढें : दारोगा जी मेरी शादी तुड़वा दीजिये…

स्पष्ट नहीं धमाके का कारण

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि विस्फोट सड़क किनारे लगे उपकरण की वजह से हुआ या बस के अंदर किसी चीज से। खैबर-पख्तूनख्वा के शीर्ष पुलिस अधिकारी महानिरीक्षक मोअज्जम जाह अंसारी ने 9 चीनी नागरिकों, दो सैनिकों और दो स्थानीय लोगों की मौत की पुष्टि की।

इसे भी पढें : POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती

विस्फोट के बाद गहरी खाई में गिरी बस

पहचान ना बताने की शर्त पर एक उच्च अधिकारी ने बताया, ”विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी और भारी नुकसान हुआ। एक चीनी इंजीनियर और एक सैनिक लापता है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। एयर एंबुलेंस से घायलों को बचाने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी को लगा दिया गया है।”

इसे भी पढें : दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को भूना, देखें वीडियो

चीनी इंजीनियरों को दसू बांध साइट पर ले जा रही थी बस

हजारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि बस 30 से अधिक चीनी इंजीनियरों को ऊपरी कोहिस्तान में दसू बांध की साइट पर ले जा रही थी। दसू जलविद्युत परियोजना चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का हिस्सा है। यह बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल के तहत 65 अरब डॉलर की निवेश योजना है।

चीनी दूतावास ने जारी किया बयान

चीनी दूतावास ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि “पाकिस्तान में एक चीनी फर्म की एक परियोजना पर हमला हुआ, जिसमें चीनी नागरिकों की मौत हुई। ” दूतावास ने चीनी कंपनियों से अपनी सुरक्षा प्रक्रियाओं को मजबूत करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें :

स्कूल में खू’नी तांडव! छात्र ने बरसाईं अंधाधुंध गो’लियां, तहलका…

Kohramlive : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके...

भारतीय करेंसी पर नेपाल का बड़ा फैसला…

Kohramlive : नेपाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बड़ा...

‘मौ’त भी मंजूर, लेकिन लौटूंगी’… शेख हसीना का बड़ा ऐलान…

Kohramlive : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

Kohramlive : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: