मारने से पहले सपना का हुआ था गैंगरेप…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बेल्ट से गला घोंट उतारा मौत के घाट

Ranchi : सपना की हत्या से उबले लोगों के ऐलान पर पूरा तमाड़ आज बंद रहा। लोगों का गुस्सा उबाल पर था। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने में शामिल गुनाहगारों को दबोच लिया। राज बेनकाब हुआ है कि गला घोंटने से पहले सपना के साथ गैंगरेप किया गया था। अपराधियों ने सपना को ठिकाना लगाने के लिए जो तौर तरीका अंदाज अपनाया था, वैसा पेशेवर अपराधी भी नहीं कर पाते। सपना का कातिल उसका आशिक विकास लोहरा ही निकला। गिरफ्तार विकास ने हत्या के पीछे छुपे राज को उगला है। उसने कहा कि वह सपना को अपनी पत्नी बनाना चाहता था, पर वह इसके लिए राजी नहीं थी। बहुत समझाने बुझाने पर भी उसपर कोई असर नहीं हुआ। वह इस जिद पर अड़ी रही कि चाहे जो हो जाये, शादी नहीं करेगी। सपना के घरवाले भी उसे पसंद नहीं करते थे। इसके बाद ही सपना का राम नाम सत्य करने का इरादा बना लिया गया।

Read More : दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को भूना, देखें वीडियो

फोन कर उसे पहले घर से बाहर बुलाया। ट्यूशन के बहाने बाहर निकली 7 जुलाई को सपना का अगवा कर लिया गया। रांची से सटे तमाड़ के नीचे टोला बस्ती में खाली पड़े मधुसूदन प्रमाणिक के घर में उसे बंद कर दिया गया। वहां भी उसे पहले मनाने की कोशिश की। वह नहीं मानी तो पहले उसे बेल्ट से खूब मारा। बाद में उसी बेल्ट से गला घोंट डाला। मारने से पहले उसके साथ रेप किया गया। बाकी साथियों के बारे में पूछने पर उसने चुप्पी साध ली। ग्रामीण एसपी मो नौशाद आलम पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कहा कि गैंगरेप की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस को उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वैसे पोस्टमार्टम से यह साफ हो गया है कि सपना की हत्या गला घोंट कर की गई। एक सोची समझी साजिश के तहत सपना का पहले किडनैप किया गया। उसे मारने के बाद देर रात उसकी लाश को कंधे में बोह कर प्रतापपुर गांव के तालाब में फेंक दिया। कुदरत का करिश्मा रहा कि लाश बाहर निकल कर आ गयी और सारा राज बेनकाब हो गया। लाश 10 जुलाई को मिली थी। शक सुबह शुरू से ही उसके आशिक विकास पर थी, पर शुरूआती पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। इस कारण उसे थाना से छोड़ दिया गया था। टेक्निकल सेल और सपना और विकास के मोबाइल से यह राज खुला कि दोनों में पिछले 2 साल से प्यार मोहब्बत था। शादी की बात पर मनमुटाव हो जाने के कारण सपना का खून कर दिया गया। इस संगीन वारदात को अंजाम देने में मुख्य गुनाहगार विकास का साथ कृष्णा कुमार शाहदेव, संगम लोहरा उर्फ मुन्ना लोहरा, अजय राय, साहुल सेठ और तुफान खान ने दिया। तुफान को छोड़ बाकी पांचों पकड़े जा चुके हैं। जिस बेल्ट से गला घोंटा गया, वह भी मिल गया है। देखें, सुनें और समझे क्या बोले मारी गयी सपना के चाचा मिट्ठू दास, गुनाहगार सपना का आशिक विकास लोहरा और रुरल एसपी मो नौशाद…

Read More : KohramLive Impact : बेडरूम में घुसने वाला दारोगा बाबू Suspend

Read More : चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...