spot_img
spot_img
spot_img

डीडीसी ने कई बैंकों के खराब प्रदर्शन को सुधारने का दिया निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu): डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की सितंबर 2022 तिमाही की बैठक हुई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जिले के सभी बैंकों के शाख-जमा अनुपात वृद्धि, केसीसी ऋण की उपलब्धि, पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित केसीसी ऋण की उपलब्धि, एसएचजी, एनआरएलएम, जेएसएलपीएस एवं अन्य कृषि ऋण संबंधित उपलब्धि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की उपलब्धियों, पर विस्तार से चर्चा की। बैंक की जिला परमर्शदात्री समिति की दूसरी तिमाही की समीक्षा बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए तैयार की गई सम्भाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) का विमोचन किया गया। हजारीबाग जिले की वर्ष 2023-24 की संभाव्यता युक्त ऋण योजना के अनुसार जिले में प्राथमिक क्षेत्र में संभाव्यता लक्ष्य 2126.36 करोड़ रुपये का है। विदित है कि वर्ष 2021-22 के हजारीबाग जिले की जिला साख योजना के तहत प्राथमिक क्षेत्र में 1615.72 करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में उपलब्धि 1248.53 करोड़ रुपये रही जो लक्ष्य का 77.27% है।

जिले की बैंकर्स समिति की दूसरी तिमाही की बैठक में समीक्षा के दौरान डीडीसी ने कई बैंकों के खराब प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए इन सभी बैंकों को अपने प्रदर्शन में अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होने आगे कहा कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसान और अन्य किसान आदि सभी को इसी वित्तीय वर्ष में किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने का निर्देश दिया। बैंक में लंबित पड़े केसीसी आवेदनों का निस्तारण यथा शीघ्र करायें। इसके साथ ही पशुपालन एवं मतस्य पालन के लिए कार्यशील पूंजी के लिए किसानों का आवेदन संबधित विभाग बैंक में स्वीकृति के लिए भेजें और बैंक उसे ससमय निष्पादन करें। बैठक में रिज़र्व बैंक के अधिकारी ने जिले के सीडी रेशियो के मानक स्तर 40% प्राप्त करने को एक सकारात्मक संकेत बताते हुए इसे और सुधार कर इसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च 2022 के अंत तक 45% तक ले जाने के लिए सभी बैंकों से सकारात्मक प्रयास करने का आवाहन किया।

प्राथमिक क्षेत्र का लक्ष्‍य 44.03% हासिल

सितंबर तिमाही की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्राथमिक क्षेत्र के लक्ष्य 1872.78 करोड़ रुपये के सापेक्ष दो तिमाहियों में उपलब्धि 824.56 करोड़ रुपये रही है जो लक्ष्य का 44.03% है। अनुमानित है कि बैंक वर्ष के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बड़े बैंकों जैसे एसबीआई, बीओआई, ग्रामीण बैंक, पीएनबी, यूबीआई आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में इंडियन बैंक आरसेटी के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ साथ पीएमईजीपी, मुद्रा आदि योजनाओं कि भी समीक्षा की गयी। बैठक में एलडीएम, डीडीएम नाबार्ड, ज़िला मत्स्य पदाधिकारी, जीएम डीआईसी, आरसेटी निदेशक अमरदीप केशरी, जेएसएलपीएस के डीपीएम और जिले बैंकों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें

इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :  Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...