spot_img

प्रज्ञा केंद्रों की सेवाओं पर DC की सख्ती… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में संचालित प्रज्ञा केंद्रों (CSC) की सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और तकनीकी सुगमता को लेकर DC दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रज्ञा केंद्रों की कार्यप्रणाली और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में CSC मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि गढ़वा में कुल 2317 रजिस्टर्ड प्रज्ञा केंद्र हैं, जिनमें से करीब 1300 सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा हैं, जो गांवों और दूरदराज इलाकों में सरकारी योजनाओं, वित्तीय सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और दस्तावेज प्रमाणन जैसी सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध कराते हैं।

DC यादव ने निर्देश दिया कि जाति, आय, निवास, राशन, आधार, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी जरूरी सेवायें सरलता से उपलब्ध कराई जायें। हर पंचायत में ग्रामसभा के माध्यम से प्रज्ञा केंद्रों की सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाये। मुखिया और पंचायत सचिव इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभायें। DC यादव CSC प्रबंधन को रेट चार्ट सार्वजनिक करने, सेवा के लिये आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी करने और ग्राहकों से फीडबैक लेकर पारदर्शी प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि जिसकी CSC आईडी है, वही व्यक्ति सेवा दे। फर्जी संचालन पर सख्त कार्रवाई होगी। कार्यकाल के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर ID निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लेने या सेवा में गड़बड़ी पर कार्रवाई तय है।

बैठक में तकनीकी निगरानी, प्रशिक्षण व्यवस्था, और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने पर भी गहन मंथन हुआ। DC ने कहा कि “सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिये।” इस अवसर पर गढ़वा BDO कुमार नरेंद्र नारायण, CO सफी आलम, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक नीरज कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी चंद्रशेखर पटेल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिव नारायण पासवान, DPO यूआईडी गिरिश्वर सिंह, CSC प्रबंधक मनीष कुमार व कौशल किशोर समेत अन्य मौजूद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : इस Programme को लेकर रांची में उत्साह

इसे भी पढ़े : नशा मुक्त झारखंड की ओर पहला निर्णायक कदम

इसे भी पढ़े : बर्थडे के दिन लालू ने थामी त’लवार, फिर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : शांति, सुरक्षा और सेवा के लिये “वन टीम” एक्शन में

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...