Gaya : हथियारबंद छह बैंक डकैतों ने आज दिन के उजाले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में धावा बोला। बैंक में मौजूद अधिकारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में कर लिया। जिसने भी ना नुकूर की, उसे मारा-पीटा। वहीं हथियार का भय दिखाकर कहा जो कोई इधर उधर हिला डुला तक उसे गोली मार देंगे। इसके बाद कुछ डकैत कैश काउंटर में घुस आए। वहां बैठे कैशियर जयंत कुमार से चाबी मांगी।
कैशियर ने जब कहा चाबी उनके पास नहीं है। तब डकैतों ने कहा चाबी निकालो वरना गोली मार देंगे। तब कैशियर ने कहा सेफ की चाबी उनके पास नहीं। दरअसल, चाबी फेंक छुपा दी गयी थी। चाबी नहीं मिलने पर कैश काउंटर में रखे 16 लाख रुपए डकैतों ने बटोरे और बड़े आराम से भाग निकले।
हैरत की बात यह है कि भीड़भाड़ वाले इस बैंक में हो रही डकैती की भनक तक बाहर किसी को नहीं लगी। वहीं, बैंक के अंदर से किसी को बाहर ना जाने दिया जा रहा था, ना आने दिया जा रहा था। यह बैंक गया के गुरारु में है। डकैती की इस वारदात को महज पौने 7 मिनट के अंदर अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार डकैतों के तौर तरीके और अंदाज यह दर्शा रहे थे कि वह बैंक में डाका डालने में माहिर हैं। बैंक डकैती के वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। खबर लिखे जाने तक बैंक डकैतों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था।
इसे भी पढ़ें : शादी के 7 साल बाद भागी दो बच्चों की मां, Boyfriend संग इस हाल में मिली… देखें
इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : मां की दुआओं और संघर्ष का असर, 31 साल बाद बाहर आया बेटा… देखें






